ओवैसी का PM मोदी से सवाल: आप नुपुर के नहीं पूरे देश के PM हैं.. आखिर नुपुर को कब तक बचाएंगे?

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

ओवैसी का PM मोदी से सवाल: आप नुपुर के नहीं पूरे देश के PM हैं.. आखिर नुपुर को कब तक बचाएंगे?

Asaduddin Owaisi , All India Majlis E Ittehadul Muslimeen , AIMIM , AIMIM President , Nupur Sharma , Prophet Mohammed , Nupur Sharma hate remarks , Nupur Sharma Controversy, Narendra Modi
Listen to this article

5 Dariya News

उत्तर प्रदेश , 01 Jul 2022

Last updated on: Jul 01, 2022, 00:00 IST

नुपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर एक बार फिर से बवाल हो गया है। नुपुर को सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद के बाद मामला और भी तूल पकड़ रहा है। AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी नुपुर शर्मा का बचाव कर रही है। ओवैसी ने प्रधानमंत्री Narendra Modi से नुपुर शर्मा के खिलाफ कठोर कार्रवाई की अपील की। 

Asaduddin Owaisi ने साफ शब्दों में कहा है कि PM को समझना चाहिए कि सस्पेशंन काफी नहीं हैं। हम प्रधानमंत्री से अपील कर रहे हैं कि आप सिर्फ Nupur Sharma के प्रधानमंत्री नहीं हैं, आप देश के 133 करोड़ जनता के प्रधानमंत्री हैं, जिसमें 20 करोड़ के करीब मुसलमान भी हैं। आपको ये भी देखना पड़ेगा। हम प्रधानमंत्री मोदी से पूछना चाह रहे हैं कि आप नुपुर शर्मा को कबतक बचाएंगे? पुर शर्मा को गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा। हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है। नुपुर शर्मा उसकी मेंबर हैं, क्या पीएम मोदी ने बैठक में नुपुर शर्मा को शामिल होने का न्योता दिया है। 

आपने प्रवक्ता के पद से नुपुर शर्मा को सस्पेंड किया है, नुपुर आज भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की मेंबर हैं। हम प्रधानमंत्री से मांग करते हैं कि नुपुर शर्मा को अरेस्ट कराएं और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाए। ओवैसी ने कहा कि भाजपा आखिर कब तक नुपुर शर्मा को बचाएगी। एक तरफ आप नूपुर शर्मा को बचा रहे हैं और दूसरी तरह जुबैर को गिरफ्तार कर रहे हैं। नुपुर शर्मा को बचा रहे हैं और दूसरी तरफ एक महिला के घर को तोड़ देते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने जो कुछ भी आज कहा है, उसके बाद कानून को अपना काम करने दिया जाए।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने के मामले में नुपुर शर्मा को आज सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाते हुए देश से माफी मांगने के लिए कहा है। कोर्ट ने कहा कि नुपुर शर्मा के बयान से देश का माहौल खराब हुआ है, पूरे देश में आग लगी है। कोर्ट की इस टिप्पणी पर मुस्लिम उलेमाओं ने कहा कि माफी तो मांगें ही साथ में कानूनी सजा भी जरूरी है।

 

Tags: Asaduddin Owaisi , All India Majlis E Ittehadul Muslimeen , AIMIM , AIMIM President , Nupur Sharma , Prophet Mohammed , Nupur Sharma hate remarks , Nupur Sharma Controversy , Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD