Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डिप्टी कमिशनर विशेष सारंगल ने एक जुलाई से शुरू हो रहे "फ्लड सीजन" की तैयारियों का लिया जायजा

डिप्टी कमिशनर विशेष सारंगल ने कपूरथला, ढिल्लवां और सुल्तानपुर लोधी में बाढ़ रोकथाम उपायों की समीक्षा की

DC Kapurthala, Vishesh Sarangal, Deputy Commissioner Kapurthala, Kapurthala, Sant Baba Balbir Singh Seechewal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Shahkot, Sultanpur Lodhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कपूरथला / सुल्तानपुर / ढिल्लवां , 30 Jun 2022

Last updated on: Jun 30, 2022, 00:00 IST

डिप्टी कमिशनर विशेष सारंगल ने आज ब्यास दऱिय़ा किनाऱे धूस्सी बांध, ढिल्लवां कंपलैक्स, कामेवाल कंपलैक्स, बागुआना कंपलैक्स, डेरा हरि सिंह कंपलैक्स, बाउपुर आईलैंड कंपलैक्स के धूस्सी बांध का 1 जुलाई से शुरू हो रहे "फ्लड सीजन" के च़लते बाढ़ की रोकथाम के लिए प्रबंधो की समीक्षा की। इस अवसर पर श्री सांरगल ने सुल्तानपुर लोधी राज्यसभा मैंबर संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल से मुलाकात की जहाँ पवित्र वेई की सफाई और उनके नेतृत्व में बूटी निकालने के कार्यों की भी सराहना की।

डिप्टी कमिशनर ने अधिकारियों को बाढ़ नियंत्रण उपायों अधीन दरिया के किनारे धूस्सी बांध पर कमजोर स्थानों को मजबूत करने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा सिंचाई विभाग को पोंग डैम से छोड़े जाने वाले पानी और दरिया में रोजाना बहने वाले पानी की रिपोर्ट देने और जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित करने के भी निर्देश दिए । उन्होंने यह भी कहा कि जिले में स्थिति सामान्य है लेकिन एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने सभी विभागीय अधिकारियों को सतर्क रहने और अग्रिम प्रबंध करने के निर्देश जारी किए है।

उन्होंने अधिकारियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए बोरियां, मिट्टी के प्रबंध पूरा करने के साथ-साथ सरकारी भवनों, धर्मस्थलों, पूजा स्थलों आदि के प्रबंधन को भी पूरा करने का निर्देश दिया ताकि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके। डिप्टी कमिशनर ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के प्रबंधन के लिए जिला प्रशासन ने एक कार्य योजना तैयार की है, जिसके अधीन किसी भी आपादा की स्थिति में राहत कार्य की रूपरेखा तैयार की गई है।

उन्होंने संबंधित एसडीएम, राजस्व विभाग, सिंचाई और ड्रेनेज विभागों को तालमेल के साथ मिलकर काम करने को कहा ताकि आवश्यकता अनुसार कार्रवाई की जा सके। इस मौके पर उनके साथ सभी एसडीएम डा. जय इंदर सिंह, एसडीएम भुल्थ रणजीत सिंह, एसडीएम सुल्तानपुर लोधी रणदीप सिंह, जिला राजस्व अधिकारी मेजर बेनीपाल, एक्सीअन ड्रेनेज हरजोत सिंह वालिया, एसडीओ  ड्रेनेज गुरचरण सिंह पन्नू, तहसीलदार गुरलीन कौर, ड्रेनेज एवं राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

कैप्शन- डिप्टी कमिशनर श्री विशेष सारंगल ने ढिल्लवां के पास ब्यास नदी के तट पर बाढ़ नियंत्रण प्रबंधों का निरीक्षण किया। डिप्टी कमिशनर श्री विशेष सारंगल ने बाढ़ कंट्रोल प्रबंधों के अधीन कपूरथला के कांजली से निकाली जा रही बूटी के प्रबंधो निरीक्षण किया। डिप्टी कमिशनर श्री विशेष सारंगल ने सुल्तानपुर में बाढ़ रोकथाम प्रबंधो की समीक्षा की ।

 

Tags: DC Kapurthala , Vishesh Sarangal , Deputy Commissioner Kapurthala , Kapurthala , Sant Baba Balbir Singh Seechewal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Shahkot , Sultanpur Lodhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD