Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

उमरान मलिक की गेंदबाजी से बल्लेबाजों को होती है परेशानी : हार्दिक पांड्या

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Umran Malik, Hardik Pandya
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

डबलिन , 29 Jun 2022

Last updated on: Jun 29, 2022, 00:00 IST

आयरलैंड को भारत के खिलाफ जीत के लिए अंतिम ओवर में 17 रनों की जरूरत थी, ऐसे में भारतीय टीम की तरफ से युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक को अंतिम ओवर की जिम्मेदारी सौंपी गई। गेंदबाज ने एक नो बॉल, दो बैक-टू-बैक बाउंड्री, दो सिंगल और एक वाइड देकर ओवर में 12 रन लुटाए, इसके बावजूद भारतीय टीम ने चार रन से मैच को जीत लिया। 

हालांकि, इस जीत के साथ भारतीय टीम ने दो टी20 मैचों की सीरीज को भी 2-0 से जीत लिया। कप्तान हार्दिक पांड्या ने मलिक को अंतिम ओवर देने के बाद कहा, "मलिक ने अच्छी गेंदबाजी की। टीम का स्कोर अच्छा था, इसके बावजूद आयरलैंड ने लक्ष्य का पीछा किया और सिर्फ शेष चार रन की वजह से हार गई। 

इस दौरान मलिक ने सही लेंथ और लाइन के साथ गेंदबाजी की। वे अपनी गति के लिए जाने जाते हैं। मैंने गेंदबाजी के लिए उमर का समर्थन किया। उनकी गेंदबाजी की वजह से बल्लेबाजों में डर रहता है, जिससे उन्हें गेंद को हिट करना मुश्किल होता है।"कप्तान ने आगे कहा, "मलिक के अलावा ऑलराउंडर दीपक हुड्डा ने सीरीज की दोनों पारियों में बेहतरीन खेला। 

शीर्ष क्रम में दोनों मैचों में नाबाद 47 और 104 रन बनाए। उन्होंने कहा टीम में युवाओं का प्रदर्शन उन्हें गर्व महसूस कराता है। बचपन में देश के लिए खेलना हर किसी का सपना होता है। हुड्डा के लिए यह खुशी की बात है।"पांड्या ने कहा, "टीम में दिनेश कार्तिक और संजू सैमसन भी शामिल थे, सैमसन ने शीर्ष क्रम पर शानदार पारी खेली, उन्होंने 77 रन बनाए, जो टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हुए।"आयरलैंड के खिलाफ अंतिम ओवर में मलिक ने डेथ ओवरों के विशेषज्ञ तेज गेंदबाज हर्षल पटेल की प्रशंसा की।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Umran Malik , Hardik Pandya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD