Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या पर फूटा मंत्री प्रताप सिंह का गुस्सा, कही बड़ी बात

कहा हत्यारों को जब पुलिस ठोक के मारेगी तब दर्द का पता चलेगा, अपराधी कोई भी हो उसको फाँसी पर लटकाना और क़ानून की ताक़त का एहसास कराना ज़रूरी है

Pratap Singh Khachariyawas,Crime News,Nupur Sharma,Prophet Mohammed,Nupur Sharma hate remarks,Nupur Sharma Controversy,Nupur Sharma Case,Who Is Nupur Sharma,Nupur Sharma Story,Udaipur News,Rajashthan News,Naveen Kumar Jindal,Udaipur Horror,Udaipur Crime News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

उदयपुर , 29 Jun 2022

Last updated on: Jun 29, 2022, 00:00 IST

राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की हत्या से पूरा देश गुस्से में है। ऐसे में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास (Pratap Singh Khachariyawas) ने भी इस वरदारत पर अपना गुस्सा व्यक्त किया उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 'पूरे देश में आज जो माहौल बिगड़ा है, कहीं पर भी जो सांप्रदायिकता का माहौल है। उस माहौल को ठीक करना हमारी जिम्मेदारी है। जो माहौल बिगड़ा है वह बीजेपी की करतूत है। राजस्थान में किसी भी कीमत पर माहौल नहीं बिगड़ने देंगे। जिन अपराधियों ने अपराध किया है उन्हें ठोककर मारेंगे। किसी कीमत पर छोड़ेंगे नहीं। ये मानकर चलना जब फांसी का फंदा गले में पड़ेगा तब इन्हें दर्द का पता चलेगा। जब पुलिस इन्हें पीटेगी तब पता चलेगा पुलिस का डंडा किसे कहते हैं। बीजेपी ने पूरे देश में बार-बार माहौल बिगाड़ा है। राजस्थान में इस तरह की घटना चाहे किसी भी धर्म का व्यक्ति करे उसे हम छोड़ेंगे नहीं। कन्हैयालाल की हत्या कर इन दोनों व्यक्तियों ने जो हीरो बनने की कोशिश की है। हम इनकी हीरोपंथी निकाल देंगे।'

Also read Breaking: उदयपुर कांड के बाद अब नवीन जिंदल को मिली धमकी, कहा 'कन्हैया की तरह काटेंगे गला'

राजस्थान पुलिस और प्रशासन पर उठे सवाल   

इस तरह की घटना को अंजाम देने के बाद राजस्थान पुलिस और प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं ऐसे में इन सवालों का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा ‘पूरे देश में केंद्र सरकार पर सवाल उठ रहे हैं। वही आग राजस्थान में भी लगी हैं। लेकिन यहां अपराधी बचेंगे नहीं। अपराधियों के लिए मैंने साफ तौर से कहा है कि राजस्थान में इन्हें हम ठोककर मारेंगे, फांसी का फंदा गले में डालेंगे।’  

Also read Breaking: 8 साल के बेटे ने नुपुर शर्मा को किया था सपोर्ट... आज दिनदिहाड़े हो गई पिता की हत्या

इससे पहले मंत्री ने किया था ट्वीट

मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने इससे पहले एक ट्वीट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा ‘एक निहत्थे व्यक्ति पर धोखे से चाकू मारकर हत्या करना महपाप है ,धर्म कायरर्ता  और धोखा नही सिखाता हत्या करने वालों को जब पुलिस ठोक  के मारेगी तब  दर्द का पता चलेगा।’ 

आगे कहा ‘अपराधी कोई भी हो उसको फाँसी पर लटकाना और क़ानून की ताक़त का एहसास कराना ज़रूरी है ॥’

कन्हैयालाल की पत्नी ने की इंसाफ की मांग   

कन्हैयालाल की बेरहमी से हत्या के बाद उनकी पत्नी ओर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल दिखा। जो फ़िलहाल सदमे में हैं। लेकिन  कन्हैयालाल की पत्नी ने इंसाफ की गुहार लगाई उसने कहा , 'आरोपियों को फांसी दो, आज उसने हमें मारा है, कल दूसरों को मारेगा।' कन्हैयालाल की भांजी ने कहा कि हमारे घर से मामा जी को आज मारा गया है, कल किसी और के घर से मारा जाएगा। इसलिए आरोपी को हर हाल में फांसी की सजा होनी चाहिए। यही नहीं एक अन्य परिजन ने ANI से बात कर कहा कि अगर अपराधियों को वक्त रहते सजा नहीं दी तो इनके हौंसले और खुल जाएंगे इसलिए इन्हें ऐसी सजा दी जानी चाहिए की इस तरह की वारदात को अंजाम देने से पहले इनकी खुद की रूह कांप जाए। 

Also read उदयपुर दहशत : दर्जी का सिर काटने के आरोप में दो गिरफ्तार, कर्फ्यू लगा, इंटरनेट बंद

फिलहाल राजस्थान के हालात ऐसे हैं कि घटना के बाद शहर में उत्पन्न हुए तनाव को देखते हुए जिले के सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया था। राज्यभर में 24 घंटे के लिये मोबाइल इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया था और आगामी एक माह के लिये प्रदेश में निषेधाज्ञा लगा दी गई थी।

 

Tags: Pratap Singh Khachariyawas , Crime News , Nupur Sharma , Prophet Mohammed , Nupur Sharma hate remarks , Nupur Sharma Controversy , Nupur Sharma Case , Who Is Nupur Sharma , Nupur Sharma Story , Udaipur News , Rajashthan News , Naveen Kumar Jindal , Udaipur Horror , Udaipur Crime News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD