Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

आँखों और कमज़ोर हड्डियों को करना है मजबूत तो खाली पेट जरूर खाएं ये चीज़,शरीर को मिलेंगे कई लाभ

Poppy Seeds Benefits, Poppy Seeds, Poppy Seeds Price, Poppy Seeds In Hindi, Poppy Seeds Price In India, Poppy Seeds Advantages, Poppy Seeds Diet
Listen to this article

5 Dariya News

29 Jun 2022

Last updated on: Jun 29, 2022, 00:00 IST

Poppy Seeds Benefits : खसखस के बीज सेहत के लिए लाभकारी माने जाते हैं ये एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जो पकवानों का जायका बढ़ाने के अलावा अपने औषधीय गुणों के लिए भी प्रसिद्ध है। इसमें कैलोरी, प्रोटीन, फैट, फाइबर, कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है। ये कई बीमारियों के उपचार के लिए उपयोग में लाया जाता है इसलिए यदि आप आपको आँखों या कमज़ोर हड्डियों की समस्या है तो हम आपको इस लेख में खसखस के बीज से होने वाले रामवाण इलाज के बारे में बताने वाले हैं साथ ही आपको इससे जुड़े अन्य फायदों के बारे में भी बताने वाले है इसलिए इसे विस्तार से पढ़ें-

क्या कहते हैं विशेषज्ञ 

विशेषज्ञों का कहना है की यदि आप खसखस (poppy seeds) का सही इस्तेमाल करते हैं तो तो आपके शरीर को कई लाभ देने में सहयक हो सकता है इसलिए इसका सेवन करने का उचित समय सुबह खाली पेट है। इसे दूध के साथ खाया जा सकता है। ये हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में फायदेमंद है। इसके अलावा पाचन को सुधारने का काम भी ये करता है।

Also read: स्वास्थ्य व आहार से जुड़े मिथकों से उठा परदा

खाली पेट सेवन करने इ शरीर को मिलने वाले लाभ 

1 मुंह के छाले ठीक करता है 

मुंह के छालों का दर्द किसी को भी परेशान कर सकता है ऐसे में इनसे छुटकारा पाना बहुत ही मुश्किल लगता है इससे पीड़ित  व्यक्ति को खाने, दांत साफ करने में और बात करने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। लेकिन इसका रामवाण इलाज खसखस के बीज है आपको बस खसखस के बीजों को भिगोकर रखना है और इसमें शहद मिलाने के बाद इसका सेवन करना है। खसखस की तासीर ठंडी होती है। इसलिए ये पेट की गर्मी को ठंडा कर छालों से आराम दिलाते है। 

Also read: Home Remedies: क्या आप मुंह के छालों से रहते हैं परेशान?

2 कब्ज की समस्या का इलाज 

खासखास में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पाचन तंत्र के लिए सबसे सहायक पोषक तत्व माना जाता है। फाइबर स्टूल को मुलायम बनाकर शौच करने में आसानी दिलाता है। इसलिए आपको इसका सेवन करने से कभी कब्ज की समस्या नहीं होगी।

3 आंखों के लिए फायदेमंद है 

खासखास औषधीय गुणों से भरपूर होती है जिसमें  जिंक और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं ये आँखों से संबंधित बीमारियों जैसे दृष्टि में सुधार करने और मैकुलर डिजनरेशन को दूर करने के लिए सहायक होता है इसलिए यदि आप चाहते है की आपकी आंखे लंबे समय तक ठीक रहे तो खसखस का सेवन जरूर करें।

4 हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है 

खसखस ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता क्योंकि इसमें आयरन पाया जाता है इसलिए इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर का स्तर नियंत्रित रहता है इसके अलावा इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है, जो हृदय रोगों की संभावना को कम करने में फायदेमंद होता है। 

Also read: बीपी, ब्लड शूगर हो काबू में तो सताएगा नहीं गुर्दारोग

5 हड्डियां होती हैं मजबूत

विशेषज्ञों के अनुसार खसखस का फायदा सुबह खाली पेट खाने से मिलता है इसलिए खसखस के बीजों में मौजूद मैंगनीज और प्रोटीन कोलेजन के उत्पादन में मदद करता है, जो हड्डियों को गंभीर क्षति से बचाता है और मजबूत करता है।

Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। इसलिए 5 Dariya News इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।  किसी भी उपचार को शुरू करने के लिए पहले आप अपने डॉक्टर से सलाह - विचार जरूर करें.

 

Tags: Poppy Seeds Benefits , Poppy Seeds , Poppy Seeds Price , Poppy Seeds In Hindi , Poppy Seeds Price In India , Poppy Seeds Advantages , Poppy Seeds Diet

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD