Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पात्रा चॉल जमीन घोटाला: ईडी ने संजय राउत को किया तलब

Scam, New Delhi, Sanjay Raut, Shiv Sena Leader, Patra Chawl Land Scam, Enforcement Directorate, ED, ED Summoned
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Jun 2022

Last updated on: Jun 27, 2022, 00:00 IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में शिवसेना नेता संजय राउत को पूछताछ के लिए तलब किया है। महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच प्रवर्तन निदेशालय की यह कार्रवाई सामने आई है, जिसने राउत को 1,034 करोड़ रुपये के पात्रा चॉल भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में तलब किया। 

ईडी ने राउत को अपना बयान दर्ज कराने के लिए मंगलवार को उसके मुंबई कार्यालय में पेश होने को कहा है। समन मिलने के तुरंत बाद, शिवसेना नेता ने ट्विटर पर आरोप लगाया कि केंद्र के निर्देश पर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। ईडी की इस कार्रवाई पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने एक ट्वीट के जरिए समन को एक 'साजिश' करार देते हुए कहा है कि भले ही उनकी हत्या क्यों न कर दी जाए, लेकिन वह महाराष्ट्र के बागी विधायकों की तरह गुवाहाटी का रास्ता नहीं अपनाएंगे। 

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, "मुझे अभी मालूम पड़ा कि ईडी ने समन भेजा है। अच्छा है। महाराष्ट्र में बड़ा घटनाक्रम चल रहा है। हम सब बालासाहेब ठाकरे के शिवसैनिक बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं। यह मुझे रोकने की साजिश है। मेरी गर्दन भी काट लो तो भी मैं गुवाहाटी का मार्ग स्वीकार नहीं करूंगा। आओ मुझे गिरफ्तार करो। जय महाराष्ट्र।

"ईडी ने अप्रैल में भूमि घोटाले के सिलसिले में राउत की संपत्ति कुर्क की थी। ईडी ने राउत के सहयोगी प्रवीण राउत की 9 करोड़ रुपये की संपत्ति और संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत की 2 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी। प्रवीण के पास अलीबाग में आठ पार्सल जमीन और वर्षा राउत के नाम पर पंजीकृत एक फ्लैट था जिसे कुर्क किया गया था। 

ईडी ने इस मामले में प्रवीण को गिरफ्तार किया था। ईडी के एक अधिकारी ने कहा, "हमने मामले में एचडीआईएल के प्रवीण, सारंग वधावन और राकेश वधावन और गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन और अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।"ईडी को जांच के दौरान पता चला कि प्रवीण ने वर्षा को कथित तौर पर 55 लाख रुपये का भुगतान किया था। 

यह भुगतान प्रवीण की पत्नी के बैंक खाते से किया गया था। ईडी ने इस पैसे को अपराध की आय करार दिया है। यह भी आरोप लगाया गया है कि संजय राउत की यात्रा का खर्च प्रवीण ने वहन किया था, जिसमें उनके होटल में ठहरने का खर्च और हवाई टिकट शामिल थे।

 

Tags: Scam , New Delhi , Sanjay Raut , Shiv Sena Leader , Patra Chawl Land Scam , Enforcement Directorate , ED , ED Summoned

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD