Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा दी गई हिदायतों का उल्लंघन करने वाले 4 कर्मचारी निलंबित

Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, PSPCL
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Jun 2022

Last updated on: Jun 26, 2022, 00:00 IST

भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ज़ीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत पंजाब के ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने आज बताया कि पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने गुरतेज सिंह ए.ए.ई., मेहर चंद क्लर्क, संगीत सोहता क्लर्क और श्री मुक्तसर साहिब के बरीवाला डिस्ट्रीब्यूशन सब डिविजऩ के सभी अधिकारियों को कृषि नलकूप उपभोक्ताओं के लिए स्वैच्छिक प्रकटीकरण योजना सम्बन्धी वाणिज्यिक निर्देशों की घोर उल्लंघना करने के कारण निलंबित कर दिया है। 

इसके साथ ही एक अन्य मामले में दिढ़बा डिवीजऩ की जूनियर इंजीनियर प्रनीत कौर को भ्रष्टाचार के आरोप के अंतर्गत निलंबित किया गया है।मुख्यमंत्री ने पंजाब के सभी अधिकारियों को पहले ही निर्देश दिए हुए हैं कि लोगों को पारदर्शी और कुशल प्रशासन मुहैया करवाया जाए। 

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरेंस अपनाते हुए अपने कार्यकाल के थोड़े समय में ही अब तक 45 सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों और अन्यों को भ्रष्टाचार के आरोपों के अंतर्गत गिरफ़्तार किया है।मुख्यमंत्री ने अपना पद ग्रहण करने के पहले दिन से ही लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी और साफ़-सुथरा प्रशासन देने का वादा किया है, जिसके लिए कई पहल की गई हैं।

उन्होंने लोगों को वाट्सऐप के द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध शिकायतें दर्ज करवाने की सुविधा देने के लिए भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर जारी किया था। यह हेल्पलाइन काफ़ी मददगार साबित हो रही है, क्योंकि लोग भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी जंग में इसको एक उचित साधन के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। हरभजन सिंह ने बताया कि पी.एस.पी.सी.एल. को श्री मुक्तसर साहिब की बरीवाला डिस्ट्रीब्यूशन सब डिविजऩ के कामकाज में वाणिज्यिक निर्देशों की घोर उल्लंघना सम्बन्धी वाट्सऐप पर शिकायत प्राप्त हुई है। 

जांच के दौरान पी.एस.पी.सी.एल प्रवर्तन विंग बठिंडा ने पाया है कि श्री मुक्तसर साहिब की बरीवाला डिस्ट्रीब्यूशन सब डिविजऩ के अधिकारी कृषि नलकूप उपभोक्ताओं को प्राईवेट ठेकेदारों के द्वारा कृषि नलकूप कनेक्शनों के लोड को बढ़ाने के लिए टैस्ट रिपोर्ट देने के लिए मजबूर और परेशान कर रहे हैं, जोकि कृषि नलकूप उपभोक्ताओं के लिए शुरू की गई स्वैच्छिक प्रकटीकरण योजना के वाणिज्यिक निर्देशों की सरासर उल्लंघना है।  

एक अन्य मामले में एक उपभोक्ता द्वारा दिढ़बा की जूनियर इंजीनियर प्रनीत कौर के खि़लाफ़ एक कृषि नलकूप कनेक्शन का लोड बढ़ाने सम्बन्धी दी शिकायत के आधार पर मौके पर की गई पड़ताल के उपरांत आउट सोर्स ड्राईवर परगट सिंह की जेब में से 3000 रुपए बरामद हुए।  

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर प्रनीत कौर को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पी.एस.पी.सी.एल. ने परगट सिंह के साथ आउट सोर्स व्हीकल कॉन्ट्रैक्ट भी तुरंत प्रभाव से वापस ले लिया है और परगट सिंह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के लिए एसएचओ थाना दिढ़बा और डिप्टी सुपरीटेंडेंट पुलिस विजीलैंस संगरूर को लिखा है।  

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , PSPCL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD