Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

लोगों का फतवा सर-माथे - आप

बेहद कड़े मुकाबले में हमारी हार हुई, कांग्रेस-अकाली-बीजेपी की तो जमानत भी नहीं बची - मलविंदर कंग

Malwinder Singh Kang, Malvinder Singh Kang, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Sangrur bypoll, Simranjit Singh Mann, Sangrur by-election
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Jun 2022

Last updated on: Jun 26, 2022, 00:00 IST

संगरूर उपचुनाव के नतीजे पर आम आदमी पार्टी(आप) ने कहा कि लोगों के फतवे का हम सर झुका कर सम्मान करते हैं। रविवार को पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए 'आप' पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने सिमरनजीत सिंह मान को जीत की बधाई दी और कहा की बेहद कड़े मुकाबले में आप उम्मीदवार की हार हुई है।

कंग ने कहा कि इस चुनाव में आम आदमी पार्टी का वोट शेयर 2019 लोकसभा चुनाव की तुलना में मात्र 2% कम हुआ है। जबकि अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा की जमानत जब्त हो गई। इस बार आम आदमी पार्टी को 34.65% वोट मिले हैं, वहीं बीजेपी को 9%, कांग्रेस को 11 और अकाली को 6 प्रतिशत वोट मिले हैं। कांग्रेस का वोट प्रतिशत 2019 लोकसभा में 27% था,जो इस चुनाव में घटकर सिर्फ 11% रह गया है। 

अकाली दल को 2019 में 24% वोट मिले थे जो अब सिर्फ 6% रह गया है। यह दिखाता है की जनता अब रिवायती पार्टियों के साथ नहीं है।कंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी जीत हार से घबराने वाली पार्टी नहीं है। हम लोगों के बीच हैं और आगे भी लोगों के बीच रहेंगे। पार्टी ने पहले भी ऐसे बहुत हार-जीत देखे हैं। 

2014 लोकसभा चुनाव में दिल्ली में हमें एक सीट भी नहीं मिली थी, लेकिन 2015 दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में से 67 सीट जीतकर हमने सरकार बनाई। 2019 लोकसभा चुनाव में भी हमारा प्रदर्शन खराब रहा, लेकिन 2020 में हम दोबारा दिल्ली विधानसभा चुनाव जीते और 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ पंजाब में हमारी सरकार बनी।

कंग ने कहा कि पार्टी संगरूर उपचुनाव के नतीजे को बेहद गंभीरता से ले रही है। हम इसकी समीक्षा करेंगे और इस पर विचार करेंगे। आप नेता ने उपचुनाव में हुई बेहद कम वोटिंग को हार का एक बड़ा कारण बताया। उन्होंने कहा कि धान की बिजाई और अत्याधिक गर्मी के कारण लाखों लोगों ने वोटिंग ही नहीं की। उन्होंने कहा कि इस चुनाव से हम सीख लेंगे और आगे और भी मेहनत से जनता के लिए अच्छे काम करेंगे।

 

 

Tags: Malwinder Singh Kang , Malvinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Sangrur bypoll , Simranjit Singh Mann , Sangrur by-election

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD