आखिर क्यों Indira Gandhi ने की थी Emergency की घोषणा और क्यों हुई थी नसबंदी? आज जानिए असली वजह
Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आखिर क्यों Indira Gandhi ने की थी Emergency की घोषणा और क्यों हुई थी नसबंदी? आज जानिए असली वजह

Image Source: wikipedia
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

25 Jun 2022

Last updated on: Jun 25, 2022, 00:00 IST

47 साल पहले 26 जून 1975 की सुबह जबIndira Gandhi की आवाज रेडियो में गूंजी तो देश की जनता को पता चला कि बीती रात से देश में Emergency लागू कर दी गई है। और वो बीती रात थी 25 जून 1975 की।  इस दौरान पुलिस विपक्ष के नेताओं को पकड़कर जेल में डाल रही थी। इसके लिए बाकायदा उन नेताओं की एक लिस्ट बनाई गई थी, जिनकी गिरफ्तारी की जानी थी। Subramanian Swamy तब एक ऐसा ही नाम था जिसके पीछे पूरे देश की पुलिस पड़ी थी लेकिन वे पकड़ में नहीं आ रहे थे। पूरे भारत की पुलिस दिन-रात स्वामी की तलाश कर रही थी लेकिन वे वेश बदलकर पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो जाते थे। Emergency किसी भी देश के लिए सबसे बुरा वक्त माना जाता है। देश में तभी Emergency लगाई जाती है जब हालात हुकूमत के बस से बाहर हो जाए और देश की स्थिति गंभीर हो। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि आखिर Indira Gandhi को  Emergency जैसा बड़ा कदम किन मजबूरियों में लेना पड़ा।

1971 के आम चुनाव में  गरीबी हटाओ के नारे के साथ प्रचंड बहुमत हासिल कर इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री बनीं। उसी साल के अंत में पाकिस्‍तान को युद्ध में शिकस्‍त दी और बांग्‍लादेश दुनिया के नक्‍शे पर लाया। एक समय था जब इंदिरा को गूंगी गुडि़या कहा जाता था लेकिन रातों रात इस गूंगी गुडिया को मां दुर्गा कहा जाने लगा। आयरन लेडी कहा गया। उसी साल भारत रत्न भी मिला। लेकिन अगले कुछ ही सालों के अंदर देश में सब कुछ बदल गया और इंदिरा की सत्ता का बंटाधार हो गया।

यहां से बदले हालात- 

1971 से ही इंदिरा सरकार, न्‍यायपालिका और प्रेस पर नियंत्रण की कोशिश में भी लग गई। 1967 में गोलकनाथ केस में सुप्रीम कोर्ट ने व्‍यवस्‍‍था देते हुए कहा कि संविधान के बुनियादी तत्‍वों में संशोधन का अधिकार संसद के पास नहीं है। 

इस फैसले को बदलवाने के लिए 1971 में 24वां संविधान संशोधन पेश किया गया। इंदिरा गांधी के नेतृत्‍व में सरकार की यह कोशिश भी उस वक्‍त विफल हो गई जब केशवानंद भारती मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 7-6 बहुमत के आधार पर 1973 में फैसला दिया कि संविधान की मूल भावना के साथ छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। 

न्‍यायपालिका के साथ कार्यपालिका का विवाद इस हद तक बढ़ गया कि एक जूनियर जज को कई वरिष्‍ठ जजों पर तरजीह देते हुए चीफ जस्टिस बना दिया गया। नतीजतन कई सीनियर जजों ने इस्‍तीफा दे दिया। इसे ब्यूरोक्रेसी में सरकार के खिलाफ गुस्सा पनम गया। इंदिरा को तानाशाह समझा और कहा जाने लगा। 

छात्र आंदोलन गुजरात

1973 में गुजरात के अहमदाबाद में LD इंजीनियरिंग कॉलेज में हॉस्‍टल मेस के शुल्‍क में बढ़ोतरी के बाद छात्रों ने आंदोलन शुरू कर दिया। राज्‍य के शिक्षा मंत्री के खिलाफ शुरू हुए इस नव निर्माण आंदोलन ने बाद में भ्रष्‍टाचार और आर्थिक संकट के खिलाफ उग्र रूप धारण किया और इसका नतीजा यह हुआ कि मुख्‍यमंत्री Chimanbhai Patel को इस्‍तीफा देना पड़ा और राज्‍य में राष्‍ट्रपति लगाना पड़ा। 

बिहार छात्र आंदोलन

इसी तरह उसी दौर में बिहार छात्र संघर्ष समिति के आंदोलन को गांधीवादी समाजवादी चिंतक JP नारायण ने समर्थन दिया। 1974 में जेपी ने छात्रों, किसानों और लेबर यूनियनों से अपील करते हुए कहा कि वे अहिंसक तरीके से भारतीय समाज को बदलने में अहम भूमिका निभाएं। इन सब वजहों से इंदिरा गांधी की राष्‍ट्रीय स्‍तर पर छवि प्रभावित हुई।

राज नारायण केस

समाजवादी नेता Raj Narain ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में इंदिरा गांधी के लोकसभा चुनाव (1971) में जीत को चुनौती दी। इंदिरा गांधी ने 1971 के चुनाव में राज नारायण को रायबरेली से हराया था। राज नारायण ने आरोप लगाया कि चुनावी फ्रॉड और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के चलते इंदिरा गांधी ने वह चुनाव जीता। 

इस पर 12 जून, 1975 को फैसला देते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज जगमोहन लाल सिन्‍हा ने इंदिरा गांधी के निर्वाचन को अवैध ठहरा दिया। इंदिरा गांधी ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। 

24 जून, 1975 को जस्टिस वीके कृष्‍णा अय्यर ने इस फैसले को सही ठहराते हुए सांसद के रूप में इंदिरा गांधी को मिलने वाली सभी सुविधाओं पर रोक लगा दी। उनको संसद में वोट देने से रोक दिया गया। हालांकि उनको प्रधानमंत्री पद पर बने रहने की छूट दी गई। कोर्ट के इस फैसले से इंदिरा घबरा गई थी।

सिंहासन खाली करो 

25 जून, 1975 को दिल्‍ली के रामलीला मैदान में जेपी ने इंदिरा गांधी के पद नहीं छोड़ने की स्थिति में उनके खिलाफ अनिश्चितकालीन देशव्‍यापी आंदोलन का आह्वान करते हुए Ramdhari Singh Dinkar की मशहूर कविता की पंक्तियों को दोहराया-'सिंहासन खाली करो कि जनता आती है। 

यही वो पल था कि इंदिरा बुरी तरह से परेशान हो चुकी थी। उन्हें लगने लग गया था कि अब उनके हाथ से हर चीच निकलती जा रही है, इसलिए आंतरिक अशांति का हवाला देते इंदिरा ने पूरे देश में Emergency की घोषणा कर दी।

21 महीने चला अखबारों का बुरा दौर

25 जून 1975 को लगी Emergency करीब 21 महीने चली। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे विवादस्पद समय था। इस दौरान विपक्षी नेताओं को रातोंरात गिरफ्तार करके जेलों में डाल दिया गया, जिनमें जेपी, अटल बिहारी वाजपेयी, मोरारजी देसाई और लालकृष्ण आडवाणी जैसे नेता शामिल थे।

संजय गांधी ने अपनी पार्टी के मुख्यमंत्री को उन लोगों की लिस्ट सौंप दी थी, जो इमरजेंसी का विरोध कर रहे थे। आदेश साफ था विरोध की हर आवाज को दबा दिया जाए। कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली जयपुर और ग्वालियर की राजमाताओं को भी इस दौरान गिरफ्तार करके तिहाड़ जेल भेज दिया गया। 

इसके साथ ही अखबारों में इंदिरा गांधी के खिलाफ कोई खबर न छपे, इसके लिए अखबारों की बिजली काट दी गई। अखबारों में सेंसरशिप लागू कर दी गई। कांग्रेस के नेता और बड़े-बड़े अधिकारी अखबारों के दफ्तरों में बैठकर हर खबर को पढ़ने के बाद ही छापने की इजाजत देते थे। उनकी अनुमति के बिना कोई भी खबर नहीं छापी जा सकती थी।

जबरन नसबंदी ने सबको हिला दिया- 

एक किताब में लिखा गया है कि Sanjay Gandhi देश की समस्या की प्रमुख वजह बढ़ती जनसंख्या को मानते थे। पहले कंडोम को लेकर अभियान चलाए गए थे, लेकिन उनका कोई असर नहीं हुआ। 

इसके बाद संजय गांधी ने मुख्यमंत्रियों को आदेश दिया कि वह सख्ती से नसबंदी अभियान को लागू करें। हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्ता ने सिर्फ 3 हफ्ते में ही 60 हजार लोगों की नसबंदी के ऑपरेशन करवा दिए थे। इसके बाद दूसरे राज्यों पर भी दबाव पड़ा और उन्होंने अधिकारियों को टारगेट दे दिए। 

नसबंदी करवाने वालों को 120 रुपये या एक टीन खाने का तेल या एक रेडियो लेने का विकल्प भी दिया जाता था। देशभर में लोगों को जबरदस्ती पकड़कर नसबंदी कार्यक्रम को चलाया गया। इससे पूरे देश में दहशत का महौल हो गया था। डॉक्टरों और अधिकारियों को देखकर ही लोग भाग जाते थे।

 

Tags: Khas Khabar , Indira Gandhi , Emergency , 26 june 1975 , Ramdhari Singh Dinkar , Raj Narain , Chimanbhai Patel , Sanjay Gandhi

 

 

related news

 

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD