5 दिनों तक ED ने राहुल गांधी से ऐसा क्या पूछा? हंसते हुए जवाब आया- मैं वहां अकेला नहीं था

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

5 दिनों तक ED ने राहुल गांधी से ऐसा क्या पूछा? हंसते हुए जवाब आया- मैं वहां अकेला नहीं था

National Herald Case में 5 दिनों तक हुई लंबी पूछताछ पर पहली बार बोले Rahul Gandhi, उस कमरे में मेरे साथ Congress का हर नेता हर कार्यकर्ता बैठा था।

National Herald Case In Hindi , Herald Case , ED Summon , Sonia Gandhi , Rahul Gandhi , What Is National Herald Case , What Is National Herald Case In Hindi , Indian National Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Jun 2022

Last updated on: Jun 23, 2022, 00:00 IST

Rahul Gandhi से National Herald Case में ED ने काफी लंबी पूछताछ की। ये पूछताछ  5 दिनों तक चली। वहीं राहुल गांधी ने इस बारे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से खुल कर बात की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल ने बताया कि ED ने मुझे पहले ही बता दिया कि ये पूछताछ काफी लंबी हो सकती है। इससे आपको कोई परेशानी तो नहीं थी। मेरा जवाब सुनकर वो सभी हैरान थे।

राहुल गांधी ने कहा उन्होंने ED के अफसरों से कहा कि मैं विपश्यना योग साधना करता हूं। उसमें बैठना पड़ता है। तो मुझे ज्यादा देर बैठने की आदत हो चुकी है। मुझे ज्यादा देर बैठने में कोई दिक्कत नहीं है। 10 घंटे बैठने पर भी मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। फिर ED अधिकारियों ने मुझसे विपश्यना के बारे में पूछा। लेकिन मैंने उन्हें सच नहीं बताया। आप जानते हैं सच क्या है? सच यह है कि उस कमरे में मैं अकेला नहीं बैठा था। उस कमरे में मेरे साथ कांग्रेस का हर नेता हर कार्यकर्ता बैठा था। एक आदमी को तो थकाया जा सकता है, लेकिन कांग्रेस पार्टी के हर नेता हर कार्यकर्ता को थकाना संभव नहीं। 

सिर्फ कांग्रेस पार्टी के नेता-कार्यकर्ता उस कमरे में नहीं थे। उस कमरे में हर वह शख्स मौजूद था, जो सरकार से बिना डरे लड़ता है। हिंदुस्तान के लोकतंत्र के लिए लड़ने वाले सब लोग मेरे साथ उस कमरे में बैठे हुए थे तो मैं थकूंगा कैसे। राहुल गांधी ने आगे कहा कि 5 दिनों बाद आखिरी दिन ED के अधिकारियों ने कहा कि राहुलजी आपने इतने शांत मन से सभी सवालों के जवाब दिए। आपने हर सवाल को सुना, आपने जवाब दिया फिर आपने चेक किया। इतना पेशेंस आपके अंदर कैसे आया। मैं आपको बताऊं पेशेंस कहा से आया। कांग्रेस पार्टी में 4 साल से काम कर रहा हूं। इस बात को कांग्रेस का हर कार्यकर्ता समझता है। ये जो हमारी पार्टी और संगठन है। हमारी पार्टी हमें थकने नहीं देती है। ये मुझे हर रोज पेशेंस सिखाती है। हर रोज लड़ते हैं। मेरे जवाब के बाद ED के अफसर भी इस बात को समझ गए थे कि कांग्रेस के किसी भी कार्यकर्ता को डराया या धमकाया नहीं जा सकता।

इसी बीच राहुल गांधी ने सचिन पायलट का भी नाम लिया। राहुल ने कहा- कांग्रेस पार्टी में 2004 से काम कर रहा हूं। पेशेंस नहीं आएगा तो क्या आएगा? इस बात को कांग्रेस का हर नेता समझता है। देखो सचिन पायलट जी बैठे हुए हैं। सिद्धारमैया बैठे हैं, रणदीप बैठे हैं, सब पेशेंस से बैठे हैं। ये हमारी जो पार्टी है, यह हमें थकने नहीं देती है। यह रोज पेशेंस सिखाती है। राहुल गांधी का सब्र रखने के मामले में सचिन पायलट का नाम लेना कांग्रेस की अंदरुनी सियासत के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले समय में सचिन पायलट को पार्टी में बड़े रोल के साथ देखा जा सकता है।

 

Tags: National Herald Case In Hindi , Herald Case , ED Summon , Sonia Gandhi , Rahul Gandhi , What Is National Herald Case , What Is National Herald Case In Hindi , Indian National Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD