Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कपूरथला के 19 स्कूलों को मिला 'स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार-2022'

डिप्टी कमिश्नर ने विभिन्न श्रेणियों में बढिय़ा प्रदर्शन के लिए 37 पुरस्कारों से किया सम्मानित

DC Kapurthala, Vishesh Sarangal, Deputy Commissioner Kapurthala, Kapurthala, Swachh vidyalaya Purskar-2022
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कपूरथला , 22 Jun 2022

Last updated on: Jun 22, 2022, 00:00 IST

केन्द्र सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा शुरू किये गये 'स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार-2022' के लिए जिले में सर्वेक्षण एवं विजीकल समीक्षा के आधार पर चुने गए 19 स्कूलों को डिप्ट़ी कमिशनर श्री विशेष सारंगल को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । सरकारी सीनियर सकैंडरी स्कूल भवानीपुर को 6 कैटेगरी में सर्टिफिकेट जीतकर ओवरआल पहले स्थान पर रहा है। सरकारी प्राइमरी स्कूल शेखुपुर को 5 कैटेगरी में दूसरा और गवर्नमेंट मिडिल स्कूल बामूवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

इन 19 स्कूलों ने विभिन्न श्रेणियों में कुल 37 पुरस्कार जीते है, जिसके लिए जिले के 1057 सरकारी और निजी स्कूलों में से इन स्कूलों का चुनाव किया गया था। इन 1057 स्कूलों ने ऑनलाइन पोर्टल पर प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से 780 स्कूलों को प्रतियोगिता के लिए योग्य पाया गया था।

डिप्टी कमिशऩर, जिला शिक्षा अधिकारी सकैंडक़री एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्राईमरी की अध्यक्षता में सर्वेक्षण समिति ने बच्चों के व्यवहार एवं क्षमता विकास, कोविड कंट्रोल हेतु किए गए कार्य, रख-रखाव, बुनिय़ादी ढाँचे, पीने वाले पानी की स़्पलाई के आधार पर पुरस्कारों के लिए विजेताओं का चुनाव किया गया है।

डिप्ट़ी कमिशनर ने पुरस्कार विजेता स्कूलों के प्रमुखो, अध्यापकों को बधाई दी और कहा कि जिले के विजेता स्कूल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिसके लिए ज्यादा मेहनत की जानी चाहिए । 

पुरस्कार जीतने वाले स्कूलों में सरकारी मिडल स्कूल कूका, प्रीता ली लैसन, सरकारी प्राईमरी स्कूल रायपुर पीर बख्श वाला, श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल, बावा लालवानी पब्लिक स्कूल, सरकारी हाई स्कूल गोपीपुर, सरकारी मिडल स्कूल जंग, सरकारी मिडल स्कूल भण्डाल दोना,सरकारी मिडल स्कूल मुस्तफाबाद, स़रकारी मिडल स्कूल शाम नगर, सरकारी प्राईमऱी स्कूल धालीवाल, सरकारी प्राईमऱी स्कूल फरीद सराय, सरकारी प्राईमऱी स्कूल गाजी गुडाना, स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल, सरकारी सीनियर सकैंडरी स्कूल टिब्बा एवं आर्मी पब्लिक स्कूल गाजी गुडाना शामिल है ।

इस अवसर पर उप जिला शिक्षा अधिकारी स़कैंडरी बिक्रमजीत सिंह थिंद ने कहा कि पुरस्कार विजेता स्कूलों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला एक्ट़ीविट़ी को-ओडीनेटर सुनील बजाज, उप जिला शिक्षा अधिकारी एलीमैंट़री नंदा धवन, सुरिंदर सिंह घुम्मन और सिद्धार्थ तकनीकी विशेषज्ञ और स्कूल प्रमुख उपस्थित थे।

 

Tags: DC Kapurthala , Vishesh Sarangal , Deputy Commissioner Kapurthala , Kapurthala , Swachh vidyalaya Purskar-2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD