Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड ने मनाया 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Bhakra Beas Management Board, BBMB, Yoga Mahotsav, Yoga Mahotsav 2022, 8th International Day of Yoga, International Yoga Day, Yoga Day, Yoga Day 2022, Benefits Of Yoga, Yoga Benefits, International Yoga Day 2022, International Day of Yoga Day, Yoga, Sanjay Srivastava, Er. Harminder Singh Chugh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Jun 2022

Last updated on: Jun 21, 2022, 00:00 IST

भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड (बीबीएमबी) ने 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अपने विभिन्न परियोजना स्थलों पर योग, योगाभ्यास व सेमिनार का आयोजन कर मनाया। बीबीएमबी के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव के निर्देशों पर सुबह ६.३० बजे बीबीएमबी अधिकारी विश्राम ग्रह, सेक्टर 35-बी, चण्डीगढ़ में प्रख्यात योग प्रशिक्षक डा. बलजीत सिंह के मार्गदर्शन में योग कार्यक्रम करवाया गया। 

इस दौरान संजय श्रीवास्तव समेत हरमिंदर सिंह चुघ सदस्य विद्युत, जेएस काहलों वित्तीय सलाहकार व मुख्य लेखाधिकारी, अजय शर्मा विशेष सचिव व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। संजय श्रीवास्तव ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। यह दिमाग व शरीर की एकता का प्रतीक है। मनुष्य व प्रकृति के बीच सामंजस्य है और स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है। 

संयुक्त सचिव/जन संपर्क श्री राहुल कांसल ने बताया कि योगाभ्यास के अलावा बीबीएमबी, चंडीगढ़ ने बोर्ड सचिवालय व एसएलडीसी कांप्लेक्स कार्यालयों में योग संबंधी जागरूकता फैलाने के लिए योग प्रशिक्षक द्वारा अलग-अलग संगोष्ठीयों का आयोजन भी किया गया जिसमें उक्त कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर योग के महत्व एवं सामान्य योग प्रोटोकॉल (सीवाईपी) की जानकारी प्राप्त की। 

कार्यक्रम के संचालन के बाद इंजी. बीएस सिंहमार निदेशक-एचआरडी ने बताया कि योग सिर्फ व्यायाम के बारे में नहीं है लेकिन एक विज्ञान है जो अपने भीतर एकता की भावना, दुनिया और प्रकृति की खोज के विषय में है। इस अवसर पर इंजीनियर बीएस. सभ्रवाल मुख्य अभियंता, इंजी. एचएस मनोचा निदेशक-सुरक्षा, इंजी. एनके शर्मा निदेशक-विद्युत विनियम, इंजी. सविंदर सिंह उप मुख्य अभियंता, इंजी. आई.एस. बाजवा अधीक्षण अभियंता, श्री शशी पाल राणा उप मुख्य लेखाधिकारी तथा बीबीएमबी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Bhakra Beas Management Board , BBMB , Yoga Mahotsav , Yoga Mahotsav 2022 , 8th International Day of Yoga , International Yoga Day , Yoga Day , Yoga Day 2022 , Benefits Of Yoga , Yoga Benefits , International Yoga Day 2022 , International Day of Yoga Day , Yoga , Sanjay Srivastava , Er. Harminder Singh Chugh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD