Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शिल्पा से लेकर मलाइका तक बॉलीवुड हसीनाओं ने बताया योग का महत्व, 'यह सिर्फ पोज नहीं, सोच है'

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, 11th International Day of Yoga, International Day of Yoga, Yoga Day, International Day of Yoga 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Jun 2025

Last updated on: Jun 23, 2025, 13:47 IST

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों में जबरदस्त जोश दिखा। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, मलाइका अरोड़ा, ईशा कोप्पिकर, नेहा धूपिया, दीया मिर्जा और नीतू कपूर ने योग करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किए। इन वीडियोज में वह अधोमुखश्वानासन से लेकर धनुरासन, चक्रासन, भेकासन, गोमुखासन, हलासन, सर्वांगासन और शीर्षासन तक हर योगासन का अभ्यास करती दिखीं। 

सभी ने अपने फैंस को योग के लिए प्रेरित किया और बताया कि ये सिर्फ शरीर के लिए नहीं, बल्कि मन और आत्मा के लिए भी कितना जरूरी है। मलाइका अरोड़ा ने योग दिवस पर एक शानदार वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "योग सिर्फ एक दिन करने की चीज नहीं है, यह तो पूरी जिंदगी के लिए है। 

अगर दिन की शुरुआत योग से होती है, तो अंत शांति और शुक्रिया के एहसास के साथ होता है। यही असली सुकून है।"शिल्पा शेट्टी ने वीडियो शेयर करते हुए योग दिवस पर अपनी बात बड़े ही गहरे अंदाज में रखी। उन्होंने लिखा, "जब हमारे पास कोई चीज एक ही होती है, तो उसकी अहमियत और भी बढ़ जाती है। 

इस बार की थीम 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य' है। हमारे जीवन में संतुलन बहुत जरूरी है, चाहे वो शरीर का हो, मन का हो या आत्मा का। अच्छी सेहत को कमाना पड़ता है, संभालकर रखना पड़ता है। योग सिर्फ पोज नहीं, बल्कि सोच है। यह सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि पूरी धरती और समाज के लिए है।"

वीडियो में नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ योग करती दिखीं। उन्होंने लिखा, ''सबसे अच्छी विरासत कोई चीज या पैसा नहीं, बल्कि एक-दूसरे के लिए प्यार और योग जैसी अच्छी आदतें हैं।'' दीया मिर्जा ने योग दिवस की इस साल की थीम 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य' को ध्यान में रखते हुए कैप्शन में लिखा, ''योग सिर्फ शरीर को नहीं, पूरे समाज को जोड़ने की ताकत रखता है। 

जैसे हम योग में सांसों पर ध्यान देते हैं, वैसे ही हमें साफ हवा की अहमियत भी समझनी चाहिए। साफ हवा चाहिए तो धरती को भी सेहतमंद रखना होगा। हमें मिलकर आवाज उठानी होगी ताकि देशभर के सभी लोग भी साफ हवा को प्राथमिकता दें।''

वहीं नेहा धूपिया ने अपनी पोस्ट में लिखा, "योग ने मेरी जिंदगी बदल दी है।"ईशा कोप्पिकर ने भी योग करते हुए वीडियो शेयर की और खूबसूरत मैसेज लिखा—"जब "जब शरीर लय में चलता है और सांसें आराम से बहती हैं, तो इंसान खिलने लगता है।"

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , 11th International Day of Yoga , International Day of Yoga , Yoga Day , International Day of Yoga 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD