Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

पंजाब के राघव अरोड़ा ने एयर फोर्स अकैडमी में हासिल किया ’स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’

महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोरसिज़ प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट का कैडेट रहा है पठानकोट का राघव

Raghav Arora, Sword Of Honour, Air Force Academy, Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute Mohali, AFPI Mohali, Air Force Academy Dundigal, Hyderabad, Combined Graduation Parade
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Jun 2022

Last updated on: Jun 21, 2022, 00:00 IST

फ्लायंग अफ़सर राघव अरोड़ा, जो महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोरसिज़ प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट     (एएफपीआई), मोहाली के कैडेट रहे हैं, को एयर फोर्स अकैडमी, डुंडीगल, हैदराबाद में हुयी कम्बाईनड ग्रेजुएशन परेड (सीजीपी) में प्रतिष्ठित ’स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ पुरुस्कार और ’बेस्ट इन फ्लायंग’ ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया गया।

पठानकोट के रहने वाले राघव ने 2018 में नेशनल डिफेंस अकैडमी में जाने के लिए महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोरसिज़ प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट के 6वें कोर्स में ग्रेजुएशन की। उनके माता-पिता डाक्टर हैं और मौजूदा समय एक फार्मास्यूटीकल कारोबार चला रहे हैं। एनडीए की समुद्री टीम का हिस्सा होने के साथ-साथ उन्होंने वॉलीबाल और स्क्वैश में शानदार प्रदर्शन किया और वह अपने फुरसत में समय में स्केचिंग और ऑईल पेंटिंग भी करते हैं।

उनको फाइटर स्ट्रीम अलाट किया गया है और अब वह हॉक-एमके-132 एयरक्राफ्ट पर अपनी फैज-III फ्लायंग प्रशिक्षण लेने के लिए एयर फोर्स स्टेशन, बीदर जाएँगे।पंजाब के लोगों और महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोरसिज़ प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट को पंजाब के इस सपूत पर मान है और वह उसके सुनहरे भविष्य की कामना करते हैं।

देश की सेवा करने का मौका देने के लिए परमात्मा का धन्यवाद करते हुये राघव अरोड़ा ने कहा, “ जब हम इस प्रतिष्ठित महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोरसिज़ प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट में शामिल हुए थे, तो हमें इसके बारे बहुत कम जानकारी थी कि आगे क्या होगा।“इस नव-नियुक्त अधिकारी ने कहा की महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोरसिज़ प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट में बिताए दो सालों ने मेरी समूची जिंदगी बदल दी और हम लड़कों से पुरुष और देश की रक्षा के लिए जवान बन गए।

राघव ने अपना तजुर्बा सांझा करते हुये कहा कि हमें महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोरसिज़ प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट में पी. टी., खेल, विचार-चर्चा और ड्रिल समेत अनेकों हुनर का प्रशिक्षण दिया गया। चाहे पी.टी. इंस्ट्रक्टर ने हमारे दिन थकावट भरपूर बना दिए थे परन्तु वह बहुत प्रेरणादायक थे। उन्होंने आगे कहा की सीनियरज़ ने हमेशा हमारा मार्गदर्शन किया और आगे बढ़ने के लिए कीमती सुझाव दिए।

उन्होंने कहा की स्क्वाड्रन कमांडरों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी, जिससे हमें यह समझ आई कि एक अधिकारी खास तौर पर बुद्धिमान मनुष्य होने का क्या अर्थ है।राघव अरोड़ा ने कहा कि हमारे डायरैक्टर ने हमें आसान और गलत रास्ता का चुनाव करने की बजाय हमेशा सही चाहे कठिन ही हो, का चुनाव करना सीखाया और अनुशासनात्मक जिंदगी के असली मायने सिखाए।

महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोरसिज़ प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट ( 6वें कोर्स) के एक और पूर्व विद्यार्थी शुभदीप सिंह औलख को भी भारतीय हवाई सेना की फ्लायंग ब्रांच में नियुक्त किया गया है और उनको फायटर स्ट्रीम मिला है। महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोरसिज़ प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट से पास होने के उपरांत, शुभदीप सिंह औलख ने 140वें एनडीए कोर्स में दाखिला लिया और बाद में एयर फोर्स अकैडमी, हैदराबाद में 140वें पीसी में दाखिला ले लिया।

 उसने 18 जून, 2022 को कोर्स पास किया। पास होने पर शुभदीप औलख ने कई पुरुस्कार और ट्राफियां हासिल की। उन्होंने एयर फोर्स अकैडमी में फ्लाइंग और ग्राउंड सब्जैकटस में ओवरआल पहला स्थान हासिल किया और अपने फ्लायंग कोर्स के सबसे होनहार कैडेट की ट्रॉफी हासिल की। इसके साथ ही, वह अपने कोर्स की योग्यता के समूचे क्रम में दूसरे स्थान पर रहे।

ज़िक्रयोग्य है कि शुभदीप के पिता ने भी भारतीय हवाई सेना में सेवा निभायी है, जो विंग कमांडर के पद से सेवामुक्त हुए हैं। महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोरसिज़ प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट को अपने कैडेट की प्राप्तियों पर गर्व है और भारतीय हवाई सेना के लड़ाकू पायलट के तौर पर उसके सफलतापूर्वक और सुनहरी कॅरियर की कामना करता है।

 

Tags: Raghav Arora , Sword Of Honour , Air Force Academy , Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute Mohali , AFPI Mohali , Air Force Academy Dundigal , Hyderabad , Combined Graduation Parade

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD