Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा

 

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़, 2 आतंकवादी मारे गए

Encounter, Gunfight, Pulwama, Jammu, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पुलवामा , 21 Jun 2022

Last updated on: Jun 21, 2022, 00:00 IST

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के तुज्जन इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा, "एक और आतंकवादी मारा गया (कुल 02)। तलाशी जारी है।"मारे गए दो आतंकियों में से एक जैश-ए-मोहम्मद का था, जो सब इंस्पेक्टर फारूक मीर की हत्या में शामिल था। मीर को 18 जून को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में अपने घर के पास धान के खेतों में काम करने के दौरान आतंकवादियों ने गोली मार दी थी। 

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर क्षेत्र के महानिरीक्षक विजय कुमार के हवाले से ट्वीट किया, "जेईएम आतंकवादी माजिद नजीर, एसआई फारूक मीर के हत्यारे को पुलवामा मुठभेड़ में मार गिराया गया है।"दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के तुज्जन इलाके में और उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में मंगलवार को कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच दो मुठभेड़ चल रही हैं। 

सोपोर मुठभेड़ में अब तक एक आतंकवादी मारा गया है। कश्मीर में पिछले कुछ महीनों में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच सिलसिलेवार एनकाउंटर हुए हैं जिनमें कई आतंकियों और उनके कमांडरों का सफाया किया गया है। अधिकांश ऑपरेशन पुलिस और सेना द्वारा संयुक्त रूप से विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर किए गए हैं। 

अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना के साथ मिलकर 24 घंटे से भी कम समय में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, कुलगाम और पुलवामा जिलों में तीन आतंकवाद विरोधी अभियानों में दो पाकिस्तानी आतंकवादियों सहित सात आतंकवादियों को ढेर कर दिया।

 

Tags: Encounter , Gunfight , Pulwama , Jammu , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD