Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया

 

राष्ट्रमंडल गेम्स में भारतीय हॉकी टीम का नेतृत्व करेंगे मनप्रीत सिंह

Sports News, Hockey, Commonwealth Games, Commonwealth Games 2022, India Mens Hockey Team, Manpreet Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Jun 2022

Last updated on: Jun 20, 2022, 00:00 IST

बर्मिघम में 29 जुलाई से शुरू होने वाले राष्ट्रमंडल गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम का ऐलान किया गया, जिसका नेतृत्व मनप्रीत सिंह करेंगे, जबकि हरमनप्रीत सिंह को उपकप्तान बनाया गया। भारत को पूल बी में इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना के साथ रखा गया है और वह अपने अभियान की शुरुआत 31 जुलाई को घाना के खिलाफ करेगा। 

टूर्नामेंट के लिए 18 सदस्यीय टीम के कप्तान के रूप में मनप्रीत की वापसी से भारत 2020 तोक्यो ओलंपिक खेलों का जादू फिर से देख सकेगा, जहां उन्होंने चार दशकों से अधिक के अंतराल के बाद कांस्य जीता था। वहीं, उपकप्तान हरमनप्रीत सिंह एफआईएच प्रो लीग के सर्वोच्च गोल स्कोरर थे, इसलिए भारत बमिर्ंघम में एक शानदार प्रदर्शन की उम्मीद कर सकता है। 

टीम में अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश और कृष्ण बी पाठक शामिल हैं, जो चोट के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। डिफेंडर वरुण कुमार, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह और जरमनप्रीत सिंह को टीम में रखा गया है। मिडफील्ड में मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह और नीलकांत शर्मा का अनुभव शामिल है, जबकि अनुभवी स्ट्राइकर मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, गुरजंत सिंह और अभिषेक आक्रमण की कमान संभालेंगे।

 गोल्ड कोस्ट में राष्ट्रमंडल गेम्स में अपने पिछले टूर्नामेंट में भारत को चौथे स्थान पर निराशा का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इस साल एफआईएच प्रो लीग में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम बमिर्ंघम में सफलता हासिल करने की ओर अग्रसर है। टीम चयन के बारे में बोलते हुए मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा, "हम राष्ट्रमंडल गेम्स के लिए एक शानदार टीम के साथ गए हैं। इन खिलाड़ियों के पास एफआईएच प्रो लीग में उच्च दबाव वाले मैचों में शीर्ष टीमों को खेलने का अनुभव है।"

राष्ट्रमंडल गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम:

गोलकीपर: पीआर श्रीजेश और कृष्ण बहादुर पाठक।

डिफेंडर: वरुण कुमार, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह और जरमनप्रीत सिंह।

मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह और नीलकांत शर्मा।

फॉरवर्ड : मनदीप सिंह, गुरजंत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय और अभिषेक।

 

Tags: Sports News , Hockey , Commonwealth Games , Commonwealth Games 2022 , India Mens Hockey Team , Manpreet Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD