Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

जेसन रॉय ने कप्तान इयोन मोर्गन का किया समर्थन

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Jason Roy, Eoin Morgan, England Vs Netherlands
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एम्स्टर्डम , 20 Jun 2022

Last updated on: Jun 20, 2022, 00:00 IST

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने नीदरलैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में इंग्लैंड के कप्तान के लगातार शून्य पर आउट होने के बावजूद इयोन मोर्गन का समर्थन किया है। इंग्लैंड की 498 रनों की सर्वकालिक रिकॉर्ड पारी में बिना खाता खोले आउट होने के बाद मोर्गन का खराब फॉर्म जारी रहा, जब वह दूसरे वनडे मैच में सात गेंदों पर बिना रन बनाए पवेलियन लौट गए, लेकिन मेहमानों ने तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की। 

मोर्गन ने आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पिछले साल जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे के दौरान अर्धशतक बनाया था। रॉय ने कहा, "यह खेल का हिस्सा है। यदि आप आठवीं गेंद पर आउट होते हैं, तो यह काफी कठिन है, लेकिन वह एक अविश्वसनीय खिलाड़ी और कप्तान है। इसलिए मैं निश्चित रूप से उसका समर्थन कर रहा हूं। वह हमारी टीम का कप्तान है और मैच जीत रहे हैं। वह जल्द ही बड़ी पारी खेलेंगे।

"इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डोमिनिक कॉर्क ने स्वीकार किया कि मोर्गन का खराब फॉर्म इंग्लैंड के लिए भी चिंता का विषय है, लेकिन उन्हें लगता कि इससे किसी को घबराना नहीं चाहिए। कॉर्क ने स्काई स्पोर्ट्स न्यूज से कहा, "मुझे यकीन है कि यह इयोन मोर्गन और इंग्लैंड के लिए चिंता का विषय है, लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने कप्तान और एक बल्लेबाज के रूप में जो किया है, वह अविश्वसनीय है। उन्हें फॉर्म में आने के लिए बस एक पारी की जरूरत है।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Jason Roy , Eoin Morgan , England Vs Netherlands

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD