कांग्रेस नेता ने PM मोदी को कहा मदारी, बोले- मोदी हिटलर की राह चलेगा, तो हिटलर की मौत ही मरेगा

Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

कांग्रेस नेता ने PM मोदी को कहा मदारी, बोले- मोदी हिटलर की राह चलेगा, तो हिटलर की मौत ही मरेगा

कांग्रेस नेता Subodh Kant Sahay ने PM Narendra Modi विवादास्पद बयान दिया है। भाजपा ने कहा-जुबान संभालें, वो देश के प्रधानमंत्री हैं

Subodh Kant Sahay , Narendra Modi , Agnipath , Agnipath Scheme , Subodh Kant Sahay NEws , Subodh Kant Sahay News In Hindi , Agnipath Scheme Protest
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Jun 2022

Last updated on: Jun 20, 2022, 00:00 IST

Agnipath योजना को लेकर पूरे देश में बवाल हो रहा है। विरोध प्रदर्शन करने वालों ने आज भारत बंध बुला है। वहीं Rahul Gandhi से ED द्वारा हो रही पूछताछ से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं में खासा रोष है। कांग्रेस नेता दिल्ली में जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं। इस दौरान एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस नेता Subodh Kant Sahay ने प्रधानमंत्री Narendra Modi को लेकर विवादित बयान दिया है। जी हां, सुबोध कांत ने PM मोदी को मदारी कहा है और उनकी तुलना हिटलर से की है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सहाय ने अपने भाषण में कहा- ये लुटेरों की सरकार, मोदी जो मदारी के रूप में इस देश में आकर पूरी तरह तानाशाही स्वरूप में आ गया है। मुझे तो लगता है कि हिटलर का सारा इतिहास इसने पार कर लिया। हुड्डा साहब बड़े गांव की भाषा में समझा रहे थे। हिटलर ने भी फौज के अंदर एक संस्था बनाई थी, उसका नाम था खाखी। मोदी हिटलर की राह चलेगा, तो हिटलर की मौत मरेगा, ये याद रख लो मोदी। यहां आपको बता दें हमने सुबोध कांत के बयान को बिलकुल भी तोड़ मरोड़ कर नहीं लिखा है। जो उन्होंने कहा वो हमने सशब्द यहां लिखा है।

हालांकि, सहाय के विवादित बयान से कांग्रेस ने किनारा कर लिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि बयान से कांग्रेस का संबंध नहीं है। हम सरकार की गलत नीति का विरोध कर रहे हैं लेकिन PM के लिए की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को हम सपोर्ट नहीं करते हैं। भले ही भाजपा ने देश का बंटाधार कर दिया है। कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार की तानाशाही विचारधारा और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ निरंतर लड़ती रहेगी। लेकिन उनके खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वालों के साथ हम खड़े नहीं रहेंगे।

आज भारत बंद- 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अग्निपथ योजना का विरोध करने वालों ने आज भारत बंद बुलाया है। इसको लेकरआंदोलन के कारण 181 मेल एक्सप्रेस और 348 यात्री ट्रेनें रद्द कर दी गईं। 4 मेल एक्सप्रेस और 6 पैसेंजर ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द की गईं हैं। साथ ही रेल मंत्रालय ने उपद्रवियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। रेलवे स्टेशनों पर जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है ताकि उपद्रवियों पर जल्द से जल्द एक्शन लिया जा सके। उधर कांग्रेसी प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के शिवाजी ब्रिज स्टेशन पर 40 मिनट तक ट्रेन रोकी। इसके बाद यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया।

क्यों हो रहा बवाल-

छात्र 4 साल के लिए सेना में भर्ती वाली योजना (अग्निपथ योजना) से गुस्से में हैं। उनका कहना है कि चार साल की नौकरी के बाद 25 प्रतिशत छात्रों को तो नौकरी मिल जाएगी, लेकिन 75 फीसदी लोग बेरोजगार हो जाएंगे। कई राज्यों ने पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को प्राथमिकता देने की घोषणा की है, लेकिन बवाल थमता नजर नहीं आ रहा है बल्कि और उग्र होता जा रहा है।

 

Tags: Subodh Kant Sahay , Narendra Modi , Agnipath , Agnipath Scheme , Subodh Kant Sahay NEws , Subodh Kant Sahay News In Hindi , Agnipath Scheme Protest

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD