Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डॉ अम्बेडकर जिला के कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का ही परिणाम है कि आज जिला हर दृष्टि से अग्रणी है : रविन्द्र पठानिया

Ravinder Pathania, BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Jun 2022

Last updated on: Jun 19, 2022, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के डॉ भीमराव अम्बेडकर की जिला कार्यकारिणी का आयोजन जिला अध्यक्ष रविन्द्र पठानिया की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय कमलम् सेक्टर 33 में आयोजन हुआ | इस कार्यकारिणी में प्रदेश,जिला, मंडल,मोर्चा के पदाधिकारियों ने भाग लिया |कार्यक्रम की शुरुआत में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम कौशिक ने बतौर मुख्यातिथि की भूमिका अदा की 

उन्होंने जिला अध्यक्ष पठानिया के साथ दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की | इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश महामंत्री रामबीर भट्टी, प्रशिक्षण शिविर के प्रदेश संयोजक शक्ति प्रकाश देवशाली, सह संयोजक जगतार सिंह जग्गा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को अपने अपने विषयों के बारे में विस्तृत रूप से बताया |

जिला अध्यक्ष पठानिया ने स्वागतीय भाषण के दौरान सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि डॉ अम्बेडकर जिला के कार्यकर्ताओं ने काफी अथक मेहनत का ही परिणाम है कि आज जिला हर दृष्टि से अग्रणी है | पार्टी द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों को शत प्रतिशत धरातल पर उतारा है | उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान हुई गतिविधियों के बारे में बताते हुए कहा कि लॉक डाउन से लेकर अभी तक पार्टी के जिला के कार्यकर्ताओं द्वारा समाज सेवा से सम्बंधित जो भी कार्यक्रम दिए गए, उनको पूरा किया | 

पौधारोपण, कोरोनाकाल के दौरान भोजन, राशन, मास्क, सेनीटाइसर वितरण, स्वच्छता के कार्यक्रम के दौरान सफाई अभियान, केंद्र सरकार की योजना के लाभार्थियों का सम्मान और उनकी सहायता, युक्रेन में युद्ध के शुरूआती काल के दौरान फंसे भारतीय छात्रों के अभिभावकों के साथ मिलकर उनकी समस्या को हल करवाना , टीकाकरण, ई श्रम कार्ड निर्माण, जनसंपर्क अभियान, पदयात्रा के माध्यम से सरकार की योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाना आदि कार्यक्रमों के साथ साथ डॉ अम्बेडकर,महर्षि बाल्मीकि जयंती आदि कार्यक्रमों में लोगों को सम्मानित करना और जागरूकता के शिविर लगाना जैसे अनेकों कार्यक्रम में जिला के कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया | इतना ही नहीं जिला के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न धार्मिक पर्वों पर भी अपने अपने क्षेत्रों में आयोजन करने के लिए पहल की और जनता की सेवा की |

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम कौशिक ने जिला के कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता एक सिपाही की भांति राष्ट्र सेवा में लगा रहता है | राष्ट्र की सेवा के लिए उसकी तत्परता हमारे परिवार की संस्कृति है | कार्यकर्ता निजी स्वार्थ को त्याग कर जन सेवा करना अपना परम धर्म मानता है | 

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस प्रकार से सब कुछ राष्ट्र हित में अपना न्योछावर कर रहे हैं और देश की सेवा में 18 घंटे प्रतिदिन कार्य कर रहे हैं वो अतुलनीय है | उनकी इसी सीख से हम सभी को भी प्रेरणा प्राप्त होती है और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता निःस्वार्थ भाव से जनता की सेवा करता है |

इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शक्ति प्रकाश देवशाली ने संगठन पर परिचर्चा पर बोलते हुए उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा के कार्यकर्ता होने का भाव समझाया और बताया कि किस प्रकार से भाजपा के कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर कार्यकर्ता का निर्माण करते हैं | उन्होंने संगठन को सुदृढ़ बनाने हेतु विभिन्न पहलुओं पर आत्मचिंतन करने हेतु सभी लोगों का आह्वान किया और साथ ही बताया कि राष्ट्र निर्माण में किस प्रकार से भाजपा के कार्यकर्ताओं को एहम भूमिका है | 

उन्होंने वर्तमान में मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि इन 8 वर्षों में मोदी सरकार के किसी भी मंत्री पर कोई भ्रष्टाचार का दाग न लगना हमारे परिवार की सोच को बताता है | इन 8 वर्षों में जो विकास के कार्य हम सभी ने देखे आज तक किसी भी सरकार ने नहीं किये | ये अपने आप में रिकॉर्ड है | आज देश का चहुमुखी विकास हो रहा है |

इस अवसर पर पूर्व वरिष्ठ महापौर जगतार सिंह जग्गा ने नगर निगम में भाजपा के शासनकाल के दौरान चंडीगढ़ में हो रहे विकास के कार्यों को बताते हुए कहा कि नगर निगम में कई महत्वपूर्ण कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है | पिछले कार्यकाल में उनके ही क्षेत्र में निगम द्वारा शहर में 24 घंटे पानी की उपलब्धता के लिए पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत के काफी सार्थक परिणाम होंगे और जल्द ही समूचे चंडीगढ़ में 24 घंटे पानी की उपलब्धता होगी और सभी लोगों को साफ़ व स्वच्छ पानी मुहैया करवाया जायेगा | उन्होंने बताया कि जब से भाजपा ने नगर निगम में अपना परचम फेहराया तब से लेकर अब तक जो विकास के कार्य हो रहे हैं उतना किसी अन्य पार्टी के कार्यकाल में नहीं हुआ | 

इतना ही नहीं मनीमाजरा के रेलवे ब्रिज के अंडरपास पर उन्होंने टिपण्णी करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के तत्कालीन सांसद पवन कुमार बंसल रेलवे मंत्री होते हुए इस प्रोजेक्ट को नहीं लगा पाए थे जबकि निगम में तत्कालीन महापौर अरुण सूद, सांसद किरण खेर के हस्तक्षेप से केंद्र में भाजपा सरकार के दौरान इस कार्य को पूरा करवाया गया था |इस अवसर पर जिला सचिव कृष्ण कान्त द्वारा राजनैतिक प्रस्ताव को रखा गया और उसका अनुमोदन जिला उपाध्यक्ष शीलानाथ गुप्ता और श्रवण मिश्रा ने किया | कार्यकर्ताओं के संशोधन के उपरान्त सभी की उपस्थिति में सभी की सहमति से इस राजनैतिक प्रस्ताव को दोनों हाथ खड़ा कर के पारित किया गया |

 

Tags: Ravinder Pathania , BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD