Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

उत्तराखंड योग की जन्मस्थली है : डॉ. संजीव कुमार बाल्यान

योग गुरु विश्व के लिए हमारे सांस्कृतिक राजदूत हैं : केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री डॉ. संजीव कुमार बाल्यान

Dr. Sanjeev Kumar Balyan, Sanjeev Kumar Balyan, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister Of State For Fisheries, Animal Husbandry & Dairying participated
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ऋषिकेश (उत्तराखंड) , 17 Jun 2022

Last updated on: Jun 17, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय मत्स्य,पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री डॉ. संजीव कुमार बाल्यान ने आज ऋषिकेश में ‘ योगोत्सव ‘ में भाग लिया तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 के लिए उलटी गिनती समारोह को संबोधित किया। गंगाघाट पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए, डॉ. बाल्यान ने कहा कि उत्तराखंड योग की जन्मस्थली है और इसके कायाकल्प के लिए इससे बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने योग को विश्व के मानचित्र पर ला दिया है। हमारे योग गुरु विश्व के लिए हमारे सांस्कृतिक राजदूत रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय अब शारीरिक और मनोवैज्ञानिक कल्याण को बढ़ावा देने में योग के मूल्य को स्वीकार करने लगा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार 13 मार्च से 21 जून 2022 तक 100 शहरों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की 100 दिनों की उलटी गिनती का समारोह मना रही है। मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय आज सोमनाथ, ऋषिकेश, कन्याकुमारी में ‘ योगोत्सव ‘ मना रहा है। श्री बाल्यान ने लोगों से योग को जीवन शैली के रूप में अपनाने की अपील की।

उत्तराखंड राज्य को प्रभावित करने वाले मुद्वों के बारे में उल्लेख करते हुए, डॉ. बाल्यान ने कहा कि कृषि को पशुपालन के साथ पूरक बना कर पहाड़ों से पलायन को कम किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय ने 2014 से एक लंबा रास्ता तय किया है जब इसका कुल बजट 1500 करोड़ रुपये था जबकि आज खुरपका मुंहपका रोग के  टीकाकरण के लिए एक उप-स्कीम का परिव्यय 12,500 करोड़ रुपये का है। 

उन्होंने समारोह में उपस्थित किसानों से पशुधन के लिए प्रजनन फार्म शुरु करने के लिए 50 प्रतिशत की सब्सिडी उपलब्ध कराने वाली स्कीम का लाभ उठाने की अपील की। डॉ. बाल्यान ने कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखंड के पशुपालक किसान समुदाय के साथ दृढ़ता से खड़ी है और इसके विकास के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

योग सत्र से पहले, डॉ. बाल्यान ने ‘ पशुलोक ‘ फार्म का दौरा किया तथा राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत राज्य बकरी तथा भेड़ प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रगतिशील पशुधन किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ भी परस्पर बातचीत की। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्रियों श्री सुबोध उनियाल तथा श्री सौरभ बहुगुणा ने भी भाग लिया।

 

Tags: Dr. Sanjeev Kumar Balyan , Sanjeev Kumar Balyan , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister Of State For Fisheries , Animal Husbandry & Dairying participated

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD