Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पुरुषोत्तम रूपाला ने गुजरात के प्रतिष्ठित स्थल पर आयोजित योगोत्सव में हिस्सा लिया

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की उलटी गिनती (काउन्टडाउन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Parshottam Rupala, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister for Fisheries Animal Husbandry and Dairying, Gujarat Cooperative Milk Marketing Federation, GCMMF, International Day of Yoga, IDY
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुजरात , 17 Jun 2022

Last updated on: Jun 17, 2022, 00:00 IST

भारत सरकार आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन कर रही है और इसके तहत आयुष मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) की उलटी गिनती (काउन्टडाउन) के रूप में कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव दिया है। भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के पशुपालन व डेयरी विभाग ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) और गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) की सहभागिता में गुजरात के प्रतिष्ठित स्थान सोमनाथ में आज आईडीवाई-2022 योगोत्सव की उलटी गिनती के कार्यक्रम का आयोजन किया। 

इस योगोत्सव का मुख्य विषय सही जीवन और पौष्टिक भोजन के साथ योग है। इस योगोत्सव में भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, इस कार्यक्रम में गुजरात सरकार के पशुपालन और गौ-प्रजनन मंत्री देवाभाई मलम, माननीय संसद सदस्य (जूनागढ़- गिर, सोमनाथ) राजेश चुडासमा व पशुपालन और डेयरी विभाग के सचिव अतुल चतुर्वेदी की गरिमामयी उपस्थिति थी।

इन गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्ज्वलित करके इस कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद निरमदान गढ़वी ने लोक प्रदर्शन 'दयारो' और श्री अपूर्व ओम ने योग का प्रदर्शन किया। वहीं, एनडीडीबी के अध्यक्ष श्री मीनेश शाह ने गणमान्य व्यक्तियों और आसपास के क्षेत्रों से आए डेयरी किसानों का स्वागत किया।

भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने योगोत्सव के अपने संबोधन में कहा कि योग की विश्वव्यापी स्वीकृति भारत के लिए गर्व की बात है, क्योंकि योग हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का एक अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा, “व्यक्ति को न केवल व्यायाम (योग के माध्यम से) बल्कि स्वस्थ और पौष्टिक भोजन की भी जरूरत होती है। 

यह बेहतर तरीके से स्थापित है कि दूध सभी महत्वपूर्ण आवश्यक पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत है और लगभग एक संपूर्ण भोजन है।” श्री पुरुषोत्तम रूपाला ने बताया कि आज हम विश्व के सबसे बड़े दुग्ध उत्पादक हैं। वर्ष 2020-21 के दौरान 209.96 मिलियन टन दूध का वार्षिक उत्पादन किया गया है। 

श्री पुरुषोत्तम रूपाला ने कहा कि चूंकि यह क्षेत्र उद्योग और कृषि के बीच महत्वपूर्ण संबंध प्रदान करता है और भारत के विकास के लिए काफी महत्व का है, इसे देखते हुए यह सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन कर रहा है। उन्होंने एनडीडीबी विकसित गोबर गैस घोल आधारित जैविक खाद और शिशु संजीवनी (सुपोषण किट) को लॉन्च किया।

पशुपालन और डेयरी विभाग के सचिव श्री अतुल चतुर्वेदी ने इस पर जोर देकर कहा कि जब योग को समुदाय और समाज में अपनाया जाता है तो यह स्थायी जीवन का मार्ग प्रदान करता है। उन्होंने आगे बताया कि विभाग का उद्देश्य दूध और डेयरी उत्पादों को बढ़ावा देकर अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य और कल्याण के लिए जन आंदोलन के रूप में आईडीवाई- 2022 की गतिविधियों के दायरे में लाना है। 

चतुर्वेदी ने कहा कि विभाग डेयरी सहकारी समितियों, व्यक्तियों और निजी कंपनियों के लाभ के लिए कई योजनाएं संचालित कर रहा है। इनमें एफएमडी व ब्रुसीलोसिस सहित अन्य पशु रोगों का उन्मूलन और पशुओं के चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। गुजरात सरकार के पशुपालन व गौ-प्रजनन मंत्री देवाभाई मलम और माननीय संसद सदस्य (जूनागढ़- गिर, सोमनाथ) राजेश चुडासमा ने हमारे दैनिक जीवन में योग के महत्व को रेखांकित किया और कहा कि यह आयोजन हमारे जीवन व विश्वदृष्टि में योग की भावना को प्रचारित करने और विकसित करने के लिए प्रभाव व संकल्प उत्पन्न करेगा।

केंद्रीय मंत्री ने अरब सागर में डूबते सूरज की पृष्ठभूमि में सोमनाथ मंदिर के परिसर में जूनागढ़, अमरेली, गिर सोमनाथ और राजकोट के हजार से अधिक डेयरी किसानों के साथ योग सत्र में हिस्सा लिया। वहीं, योगोत्सव में पूरे देश के विभिन्न सहकारी और दुग्ध उत्पादक कंपनियों के 7 लाख से अधिक डेयरी किसानों ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर योग का अभ्यास किया।

भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग के संयुक्त सचिव श्री जीएन सिंह ने इस कार्यक्रम का समापन किया। उन्होंने सभी गणमान्य व्यक्तियों, राज्य प्रशासन, एनडीडीबी, जीसीएमएमएफ और प्रतिभागी डेयरी किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से 21 जून, 2022 को गुजरात के मोढेरा सूर्य मंदिर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई)- 2022 मनाएगा।

 

Tags: Parshottam Rupala , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister for Fisheries Animal Husbandry and Dairying , Gujarat Cooperative Milk Marketing Federation , GCMMF , International Day of Yoga , IDY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD