Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पिछली सरकारों ने गैंगस्टरों को पैदा किया और संरक्षण दिया : अरविंद केजरीवाल

आप सरकार में गैंगस्टरों को बचाने वाला कोई नही, पंजाब से अपराध का पूरी तरह सफाया करेंगे : अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal, Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal, AAP, Supremo Aam Aadmi Party, Jalandhar, Indira Gandhi International, IGI New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 15 Jun 2022

Last updated on: Jun 15, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में गैंगस्टर वाद को बढ़ावा देने के लिए पिछली सरकारों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि हमने पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाने की कसम खाई है। राज्य की अमन शांति भंग करने वाले गैंगस्टरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

केजरीवाल बुधवार को जालंधर में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, नई दिल्ली जाने वाली वॉल्वो बस सेवा का शुभारंभ करने पहुँचे थे। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया।

इस दौरान केजरीवाल ने कहा, "पिछली सरकारों में गैंगस्टरों का जन्म हुआ। 

इन सरकारों ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए गैगस्टर वाद को बढ़ावा दिया और गैंगस्टरों को संरक्षण देकर प्रदेश का माहौल खराब किया। लेकिन पंजाब में आप सरकार बनने के बाद,अपराधियों को जेल में डाल जा रहा है। पंजाब में अब गैंगस्टरवाद पूरी तरह से समाप्त हो गया है।"

केजरीवाल ने पंजाब में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर हंगामा करने वाले विपक्षी नेताओं की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा "मैं विपक्ष को जवाब देने की हिम्मत रखता हूं। उन्होंने विरोधी दलों के नेताओं से पूछा कि क्या मान साहब इन गैंगस्टरों को अपने साथ लाए हैं?नहीं, इन गैंगस्टरों को पिछली सरकारों ने पनाह दी थी।"

दिल्ली के सीएम ने स्पष्ट किया कि राज्य में गैंगस्टरों और देश विरोधी तत्वों की रक्षा अब कोई नहीं कर सकता, क्योंकि पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार उन्हें किसी भी कीमत पर छोड़ेगी नही, उन्हें पकड़कर सख्त से सख्त सजा देगी।

केजरीवाल ने कहा कि आप की भ्रष्टाचार और गलत काम करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है।

पिछली सरकारों के नेता अपराधियों को संरक्षण देते आये हैं और उनके अपराधों के लिए इन सरकारों ने गैंगस्टरों को कभी गिरफ्तार नहीं किया। लेकिन आप सरकार ने 24 घंटे के भीतर पटियाला सांप्रदायिक दंगों के आरोपियों को पकड़ लिया। अब लोकप्रिय पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मुख्य आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब पुलिस पंजाब लेकर आई है।

 

Tags: Arvind Kejriwal , Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal , AAP , Supremo Aam Aadmi Party , Jalandhar , Indira Gandhi International , IGI New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD