Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

स्वास्थ्य विभाग की 179 टीमों की ओर से प्रवासी बच्चों को पिलाई जाएंगी पोलियो बूंदे : संदीप हंस

बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग व श्रम विभाग को जागरुकता फैलाने की हिदायत की

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Sandeep Hans, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 16 Jun 2022

Last updated on: Jun 16, 2022, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने माईग्रेटरी पल्स पोलियो अभियान संबंधी जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में स्वास्थ्य विभाग सहित अलग-अलग विभागों के साथ बैठक करते हुए हिदायत की कि कोई भी बच्चा पोलियो बूंदों से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि 19 जून से 21 जून तक चलने वाले तीन दिवसीय अभियान के अंतर्गत डोर टू डोर 0 से 5 वर्ष तक के प्रवासी बच्चों को ही पोलियो बूंदे पिलाई जा रही हैं। 

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग व श्रम विभाग को हिदायत करते हुए कहा कि इस अभियान  के अंतर्गत अधिक से अधिक जागरुकता भी फैलाई जाए ताकि हर बच्चे को पोलियो की यह खुराक दी जा सके। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि माईग्रेटरी पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत प्रवासी बच्चों को पोलियो बूंदे पिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की 179 टीमे नियुक्त की गई है। 

उन्होंने कहा कि इन टीमों में 2 मोबाइल टीमे भी शामिल है, जबकि 177 टीमे घरों में जाएंगी। उन्होंने कहा कि 42 सुपरवाइजरों के अलावा 356 टीम सदस्य अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 2,87,509 माईग्रेटरी आबादी  है, जिनमें 0 से 5 वर्ष तक के 22,230 बच्चे शामिल है। उन्होंने कहा कि जहां 28,309 घरों की गिनती है, वहां झुग्गी कलस्टर 286 व भों की  गिनती 112 है। 

उन्होंने कहा कि माईग्रेटरी पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत प्रवासी बच्चों को यह अतिरिक्त खुराक दी जा रही है, इस लिए अधिक से अधिक बच्चों को यह खुराक देना यकीनी बनाया जाए।संदीप हंस ने कहा कि भों व झुग्गियों के अलावा फैक्ट्री, मंडियों सहित अन्य ऐसे स्थानों पर भी पहुंच की जाए, जहां प्रवासी मजदूर काम कर रहे हैं। उन्होंने भों, फैक्ट्रियों व अन्य अलग-अलग संस्थानों को भी अपील की कि वे 0 से 5 वर्ष तक के प्रवासी बच्चों को पल्स पोलियो बूंदे पिलाने के लिए आगे आएं।

इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) श्री संदीप कुमार, कार्यकारी सिविल सर्जन डा. पवन कुमार, जिला टीकाकरण अधिकारी डा. सीमा गर्ग, सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं विभाग श्री प्रीत कोहली, जिला शिक्षा अधिकारी(से) श्री गुरशरन सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी( ए) श्री संजीव गौतम के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Sandeep Hans , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD