Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में आर के सिंह ने मुख्य भाषण दिया

केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने इरेडा- एनआईडब्ल्यूई पुरस्कार प्रदान किए

Raj Kumar Singh, R.K. Singh, BJP, Bharatiya Janata Party, Azadi Ka Amrit Mahotsav, Indu Shekhar Chaturvedi, Secretary MNRE, Dinesh Jagdale, JS, MNRE and Dr. K. Balaraman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Jun 2022

Last updated on: Jun 15, 2022, 00:00 IST

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) ने राष्ट्रीय पवन ऊर्जा संस्थान (एनआईडब्ल्यूई) और भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास संस्था लिमिटेड (इरेडा) की सहभागिता में आज नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय पवन दिवस- 2022 और राष्ट्रीय पवन ऊर्जा संस्थान के रजत जयंती वर्ष मनाने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया। 

इस अवसर पर मंत्रालय के सचिव श्री इंदु शेखर चतुर्वेदी व संयुक्त सचिव श्री दिनेश जगदाले के साथ एनआईडब्ल्यूई के महानिदेशक डॉ. के बालारमण उपस्थित थे। वहीं, इस कार्यक्रम में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें भारत सरकार व राज्य सरकारों के अधिकारी, सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की कंपनियों के सीईओ, सीएमडी व प्रतिनिधि और शिक्षाविद/शोधकर्ता शामिल थे।

इस अवसर पर नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री सिंह ने अपने मुख्य भाषण में पवन ऊर्जा समुदाय को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी। साथ ही, उन्होंने पवन ऊर्जा क्षेत्र के विकास में एनआईडब्ल्यूई की भूमिका की सराहना भी की। श्री सिंह ने वर्ष 2020, 2021 और 2022 के लिए इरेडा- एनआईडब्ल्यूई पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

वहीं, मंत्रालय के सचिव ने अपने उद्घाटन भाषण में इस समारोह के लिए संदर्भ को निर्धारित किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय पवन ऊर्जा संस्थान पर एक वीडियो प्रस्तुति भी दी। मंत्रालय के सचिव, संयुक्त सचिव (पवन) व एनआईडब्ल्यूई के महानिदेशक ने राज्य सरकारों के अधिकारियों और कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ "भारत में पवन ऊर्जा के विकास में तेजी" विषयवस्तु पर आयोजित चर्चा में हिस्सा लिया। 

इस चर्चा के दौरान भारत में पवन ऊर्जा क्षेत्र के अब तक की यात्रा के साथ-साथ आगे की राह पर भी विचार-विमर्श किया गया। वहीं, तटवर्ती और अपतटीय पवन ऊर्जा क्षेत्र में किए जा रहे नीतिगत सुधारों को भी रेखांकित किया गया। पवन ऊर्जा के महत्व को सामने लाने के लिए हर साल 15 जून को अंतरराष्ट्रीय पवन दिवस मनाया जाता है। 

राष्ट्रीय पवन ऊर्जा संस्थान (एनआईडब्ल्यूई), भारत में पवन ऊर्जा की तकनीकी केंद्र बिंदु है और इसने पवन ऊर्जा से संबंधित संसाधन मूल्यांकन, मानकों, परीक्षण, प्रमाणन व प्रदर्शन मूल्यांकन, कौशल विकास आदि से संबंधित तकनीकी सहायता के माध्यम से अपना योगदान दिया है। यह वर्ष एनआईडब्ल्यूई की रजत जयंती भी है, जिसकी स्थापना 21 मार्च, 1998 को हुई थी।

 

Tags: Raj Kumar Singh , R.K. Singh , BJP , Bharatiya Janata Party , Azadi Ka Amrit Mahotsav , Indu Shekhar Chaturvedi , Secretary MNRE , Dinesh Jagdale , JS , MNRE and Dr. K. Balaraman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD