Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान संगरूर में गुरमेल सिंह के लिए करेंगे रोड शो : जरनैल सिंह

पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह ने रोड शो की तैयारियों का लिया जायजा,कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

Jarnail Singh, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Bhagwant Mann, Gurmail Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर / चंडीगढ़ , 14 Jun 2022

Last updated on: Jun 14, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान संगरूर उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी गुरमेल सिंह के लिए रोड शो करेंगे। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रभारी जरनैल सिंह ने इसकी जानकारी दी। मंगलवार को जरनैल सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और रोड शो की तैयारियों का जायजा लिया।विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए जरनैल सिंह ने कहा कि कांग्रेस और अकाली-भाजपा की सरकारों ने पंजाब में नशा माफिया,खनन माफिया,केबल माफिया और गैंगस्टरों को संरक्षण दिया और पंजाब को कर्ज में डुबोया।

उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार आप सरकार पर राज्य की कानून-व्यवस्था खराब करने के आरोप लगा रहा है, जबकि इन पारंपरिक पार्टियों ने अपने शासन के दौरान अपराधियों को तैयार किया और पनाह दिया। जरनैल सिंह ने कहा कि संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है। मौजूदा मुख्यमंत्री भगवंत मान के कामों को देखते हुए क्षेत्र के लोग फिर से आप उम्मीदवार को बड़ी जीत दिलाकर संसद भेजेंगे।

 मुख्यमंत्री भगवंत मान 2014 और 2019 में इस सीट से दो बार सांसद चुने गए थे। विधानसभा चुनावों में धूरी से अपनी जीत के बाद सीएम मान के इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। आप प्रत्याशी गुरमेल पर भरोसा जताते हुए पंजाब प्रभारी ने कहा कि वह अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं और पिछले कई सालों से संगरूर वासियों के कल्याण के लिए लगन से काम कर रहे हैं। गुरमेल सिंह गणित में स्नातकोत्तर हैं और उन्होंने एमबीए भी किया है। राजनीति में प्रवेश करने से पहले, वह एक शिक्षक थे और 2018 तक विभिन्न स्कूलों में बच्चों को पढ़ाते थे।

 

Tags: Jarnail Singh , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Bhagwant Mann , Gurmail Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD