Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

संगरूर उपचुनाव : सहानुभूति वोट के लिए कांग्रेस सिद्धू मूसेवाला के नाम का कर रही इस्तेमाल : गुरमेल सिंह

माता-पिता की इच्छा के विरुद्ध मूसेवाला के नाम का उपयोग करने के लिए 'आप' ने राजा वारिंग की आलोचना की

Gurmail Singh, Sangrur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़/संगरूर , 14 Jun 2022

Last updated on: Jun 14, 2022, 00:00 IST

संगरूर उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमेल सिंह ने कांग्रेस और अकाली पर तीखा हमला बोला और कहा कि दोनों पार्टियों का अंदरखाते गठबंधन है। इसी रणनीति के तहत दोनों पार्टी मिलकर दशकों से पंजाब को लूट रही है। मंगलवार को गुरमेल सिंह ने निर्वाचन क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों व कस्बों का दौरा किया एवं कई जगहों पर नुक्कड़ सभाओं को भी संबोधित किया। 

सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास आम आदमी पार्टी की बेदाग छवि को निशाना बनाने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। इसीलिए वे लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।दिवंगत लोकप्रिय गायक सिद्धू मूसेवाला की दुर्भाग्यपूर्ण मौत का राजनीतिकरण करने के लिए गुरमेल सिंह ने कांग्रेस के पंजाब प्रधान राजा वडिंग की आलोचना की और कहा कि कांग्रेस संगरूर उपचुनाव प्रचार के दौरान प्रत्येक कार्यक्रम में जानबूझकर सिद्धू मूसेवाला के नाम का सहानुभूति वोट पाने के लिए कर रही है। जबकि सिद्धू मूसेवाला के दुखी माता-पिता ने अपील की है कि उनके नाम का राजनीतिक इस्तेमाल न किया जाए।

गुरमेल सिंह अकाली दल पर उपचुनाव में "पंथिक कार्ड" खेलने का आरोप लगाया और सुखबीर बादल पर भी जमकर हमला बोला।  उन्होंने सवाल किया कि बादल ने सिख कैदियों का मुद्दा उस समय क्यों नहीं उठाया, जब 2007 से 2017 के दौरान वे भाजपा के साथ गठबंधन में सरकार चला रहे थे या जब हरसिमरत कौर बादल मोदी सरकार में 7 साल तक मंत्री रही थी।

उन्होंने कहा कि अकाली दल इस चुनाव से इतना डरा हुआ है कि उसने संगरूर में अपने पोस्टर-बैनर में प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल और हरसिमरत कौर बादल की तस्वीरें भी नहीं लगाई है। दरअसल, बादल परिवार को सिर्फ सत्ता और पैसा की भूख है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के भ्रष्टाचार और माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई ने मात्र तीन महीने में ही राज्य के राजनीतिक परिदृश्य को बदल दिया है। इससे विपक्षी नेता परेशान हैं और आपस में मिलकर आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ फर्जी प्रोपेगेंडा चला रहे हैं।

 

Tags: Gurmail Singh , Sangrur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD