Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर

 

अंग्रेज़ भारत को लगातार लूटते रहे, परन्तु कांग्रेस और भाजपा ने बारी से लूटा : भगवंत मान

नए हिमाचल की सृजना करने के लिए लोगों को कांग्रेस और भाजपा को राजनीति से बाहर का रास्ता दिखाने का न्योता

Bhagwant Mann, Arvind Kejriwal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Himachal, Hamirpur, Himachal Pradesh, Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हमीरपुर , 11 Jun 2022

Last updated on: Jun 11, 2022, 00:00 IST

देश को लूटने के लिए कांग्रेस और भाजपा पर बरसते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि अंग्रेज़ों ने भारत को 200 साल गुलाम बनाया, परन्तु आज़ादी के बाद कांग्रेस और भाजपा ने हमें बारी से पाँच-पाँच साल के लिए गुलामी में रखा।

आज यहाँ एक प्रभावशाली जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने लोगों का पैसा लूटने के लिए एक-दूसरे के साथ दोस्ताना मैच खेला। 

उन्होंने कहा कि अंग्रेज़ों की तरह इन पार्टियों ने भी लोगों के हकों पर डाका मारा, परन्तु लोगों के पास उनको बार-बार चुनने के अलावा अन्य कोई चारा भी नहीं था। भगवंत मान ने कहा कि अब ‘आप’ के रूप में लोगों को देश में बदलाव लाने के लिए विकल्प मिला है और लोग ‘आप’ को चुनकर भाजपा और कांग्रेस को नकार रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व अधीन दिल्ली से शुरू हुई बदलाव की आँधी ने पंजाब में अपना पूरा प्रभाव दिखाया और अब यह समूचे देश में झाड़ू फिरने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ हिमाचल प्रदेश में भी राजनीतिक तूफान लाने के लिए तैयार है और कांग्रेस एवं भाजपा को पहाड़ी राज्य से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। 

भगवंत मान ने लोगों को एक नया और खुशहाल हिमाचल सृजन करने के लिए कांग्रेस और भाजपा को सत्ता से एक तरफ़ करने की अपील की।कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 50 साल की उम्र पार करने के बावजूद नहरू-गाँधी परिवार का यह सुपुत्र आज भी नौजवान नेता है। 

उन्होंने कहा कि 37 साल की उम्र पार करने के बाद किसी नौजवान को सरकारी नौकरी देने से तो रोक दिया जाता है परन्तु दूसरी ओर 94 साल का व्यक्ति विधायक या एम.पी. बनने के लिए चुनाव लड़ता है जोकि सरासर गलत है। भगवंत मान ने कहा कि ‘आप’ देश में बदलाव का केंद्र है, जिसकी झलक पंजाब में आप के 70 से अधिक विधायकों से दिखाई दे जाती है, क्योंकि  यह विधायक 35 साल से भी कम उम्र के हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने जहाँ स्कूलों को मिड-डे-मील की इमारतों में तबदील कर दिया, वहीं दिल्ली और पंजाब की ‘आप’ सरकारों ने उनको ‘शिक्षा के मंदिर’ में बदल दिया, जहाँ से नौकरियाँ देने वाले पैदा किए जा रहे हैं, ना कि नौकरियाँ माँगने वाले। मानक शिक्षा को सभी समस्याओं का एकमात्र समाधान बताते हुए उन्होंने कहा कि यह ऐसा शक्तिशाली साधन है जो लोगों के जीवन को बदल सकता है। 

भगवंत मान ने कहा कि मानक शिक्षा के द्वारा आम आदमी को सक्षम बनाने के लिए लोगों को ‘आप’ का समर्थन करना चाहिए, जैसे कि दिल्ली और पंजाब में हुआ है।मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल नेताओं के बोलने से गरीबी दूर नहीं होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा वह रास्ता है जो लोगों के जीवन का स्तर ऊँचा उठाकर गरीबी से बाहर निकाल सकती है। भगवंत मान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग पहाड़ी राज्य की कायाकल्प के लिए दिल्ली और पंजाब जैसी ईमानदार और काम करने वाली सरकार चाहते हैं।

हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ भावुक सांझ प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने उन दिनों को याद किया जब वह राज्य के दौरे पर आते थे। उन्होंने कहा कि देव भूमि हिमाचल प्रदेश भाग्यशाली धरती है और यहाँ आकर अपने आप को सौभाग्यशाली समझते हैं। भगवंत मान ने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश के नौजवान बहुत प्रतिभाशाली और काबिल हैं और अब समय आ गया है जब राज्य की तरक्की और यहाँ के लोगों की खुशहाली के लिए उनकी अथाह क्षमता को तलाशा जाए।

 

Tags: Bhagwant Mann , Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Himachal , Hamirpur , Himachal Pradesh , Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD