Bengal Violence: बंगाल के हावड़ा में आज फिर हुई जमकर हिंसा, कानून ने लगाई 15 जून तक धारा 144, इस पुरे मामले पर ममता दीदी ने कह दी ये बड़ी बात

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

Bengal Violence: बंगाल के हावड़ा में आज फिर हुई जमकर हिंसा, कानून ने लगाई 15 जून तक धारा 144, इस पुरे मामले पर ममता दीदी ने कह दी ये बड़ी बात

Howrah Violence Latest News: हिंसा के बाद हावड़ा के कई इलाकों में धारा-144 के दिए आदेश,राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हिंसा के लिए ठहराया ऑपोसिट पार्टी को जिम्मेदार, कह डाली ये बड़ी बात।

Nupur Sharma , Prophet Mohammed , Nupur Sharma hate remarks , Nupur Sharma Controversy , Bharatiya Janata Party , BJP , Nupur Sharma Case , Who Is Nupur Sharma , Nupur Sharma Story , West Bengal , West Bengal Protest , Paigambar Muhammad Row, Howrah Violence Latest News, Bengal Violence, Mamata Banerjee
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पश्चिम बंगाल , 11 Jun 2022

Last updated on: Jun 11, 2022, 00:00 IST

Bengal Violence: बंगाल के हावड़ा में लगातार दंगे,हिंसा हो रही है आज की बात करें तो आज भी वहां के हालात समान्य नहीं थी बढ़ती हिंसा को देख कानून को कई इलाकों में आज 15 जून तक धारा 144 लगाने के आदेश देने पढ़े। दरअसल बीजेपी (BJP) से निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा (Nupur Sharma) ने  टीवी चैनल की डिबेट में पैगंबर मोहम्मद (Prophet Muhammad) पर विवादित टिप्पणी को लेकर बयान दिए जिन्हें बाद में आपत्तिजनक बताया गया जिसके बाद वो वीडियो भी चैनल से हटा दी गई। ऐसे में अब उठे विवाद के बीच देशभर में जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- मैं डरने वाला नहीं... जो नुपुर शर्मा ने कहा वो इस्लामिक किताबों में लिखा है: नरसिंहानंद सरस्वती

आज फिर पश्चिम बंगाल (West Bengal) के हावड़ा जिले में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी दंगे और विरोध हुआ। इस मामले में पुलिस ने 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अब हालत ऐसे बन चुके हैं की कानून ने  इस गर्म मुद्दे पर थोड़ा पानी डालने के लिए  हावड़ा जिले में 13 जून तक सभी इंटरनेट सेवाओं को स्थगित कर दिया है और धारा 144 लागू करवा दी।

 अब राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इस मामले पर एक बड़ा बयान देती हुई नज़र आई। (Mamata Banerjee) ने इस पुरे मामले की हिंसा के लिए बीजेपी को दोषी करार किया।

ये भी पढ़ें:- जानिए कौन है नूपुर शर्मा और कैसी रही इनकी पॉलिटिकल जर्नी

हिंसा के पुरे मामले की झड़ है बीजेपी- सीएम ममता

ममता बनर्जी ने ट्वीट के जरिये इस हिंसा पर एक बड़ा बयान देते हुए , ''हावड़ा में हिंसक घटनाएं हो रही हैं, जिसके पीछे कुछ राजनीतिक दल हैं और वे दंगे कराना चाहते हैं, लेकिन इन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.'' सीएम ममता ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग बीजेपी का गुनाह कबतक भुगतेंगे? आज हावड़ा जिले के डोमजुर थाने में तोड़फोड़ की गई और कई दुकानें प्रदर्शनकारियों के कारण जलकर खाक हो गईं।  इलाके में भारी पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया था।

13 जून तक सभी इंटरनेट सेवाएं रहेंगी बंद 

गृह और पर्वतीय मामलों के विभाग की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि सोमवार सुबह छह बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा. आदेश में कहा गया है कि केवल वॉयस कॉल और एसएमएस सेवाएं जारी रहेंगी। अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल हालात अभी काबू में हैं और पुलिस ने हावड़ा के सालाप और उलूबेरिया में अवरुद्ध मार्गों को खुलवा दिया है. प्रदर्शनकारियों की धूलागढ़, पंचला और उलूबेरिया में पुलिस के साथ  लड़ाई इसलिए हुई, क्योंकि उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग छह की नाकेबंदी खुलवाने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें: UP के बाद बंगाल में हिंसा: मस्जिदों से निकली भीड़ ने पुलिस पर की पत्थरों की बारिश.. थाना फूंका

कानून व्यवस्था को संभालने में फेल हुई ममता- अमित मालवीय 

बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने इस हिंसा को लेकर ममता पर निशाना साधा दिया जी हाँ उन्होंने कहा, ''बंगाल की गृह मंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर राज्य में कानून व्यवस्था को संभालने में फेल रही हैं। उनका प्रशासन उग्र दंगाइयों के लिए मूकदर्शक बना हुआ है.वह संपत्ति को जलाते हैं और तोड़फोड़ करते हैं। अगर वह कार्रवाई करने में असमर्थ हैं, तो उन्हें राज्यपाल से सेना तैनात करने का आग्रह करना चाहिए।''

बीजेपी ने पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर मुस्लिम देशों से आपत्ति जताने और विरोध करने पर पांच जून को नुपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल को पार्टी से सस्पेंड कर दिया था।

 

Tags: Nupur Sharma , Prophet Mohammed , Nupur Sharma hate remarks , Nupur Sharma Controversy , Bharatiya Janata Party , BJP , Nupur Sharma Case , Who Is Nupur Sharma , Nupur Sharma Story , West Bengal , West Bengal Protest , Paigambar Muhammad Row , Howrah Violence Latest News , Bengal Violence , Mamata Banerjee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD