कानपुर के बाद अब प्रयागराज में बवाल: जुमे की नमाज के बाद पुलिस पर भारी पत्थरबाजी.. हालात नाजुक

Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

कानपुर के बाद अब प्रयागराज में बवाल: जुमे की नमाज के बाद पुलिस पर भारी पत्थरबाजी.. हालात नाजुक

Crime News , Crime News India , Hindu , Muslim , Riots , Jumma , Muslim Stone Pelting , Stone Pelting , Kanpur Protest, Kanpur Violence, Prayagraj, Prayagraj Protest, Prayagraj Violence, Agitation, Jumma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

प्रयागराज , 10 Jun 2022

Last updated on: Jun 10, 2022, 00:00 IST

प्रयागराज से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां जुमे की नमाज के बाद पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी हुई। यूपी में हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। पिछले एक घंटे से अलग-अलग इलाके में पथराव जारी है। पुलिस उपद्रवियों पर काबू पाने की भरपूर कोशिश कर रही हैं। लेकिन तादाज ज्यादा होने की वजह से पुलिस को मशक्कत करनी पड़ रही है। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भी जुमे की नमाज के बाद भारी संख्या में नमाजी जमा हो गए वहीं दिल्ली में जामा मस्जिद के बाहर भारी प्रदर्शन हो रहा है।

दरअसल, प्रयागराज के अटाला इलाके में जुमे की नमाज अदा करने के बाद लोग इकट्ठा हो गए और जमकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने सबको समझाने की कोशिश की, तभी किसी ने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद से लगातार पथराव जारी है। करीब एक घंटे से पुलिस पर पत्थरबाजी की जा रही है। पथराव के कारण पुलिस को थोड़ा पीछे आना पड़ा। अभी आंसू गैस के गोले दागे गए हैं। उपद्रवी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं भयंकर पत्थरबाजी कर रहे है। हालात यह है कि पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़ रहे हैं और धमकी देनी पड़ रही है कि- अब बहुत हो गया है। आलम यह है सड़कों पर पत्थर और चप्पल बिखरे पड़े हैं। 

प्रयागराज के अलावा जुमे की नमाज के बाद मुरादाबाद में भी बवाल हुआ। मुरादाबाद के थाना मुगलपुरा क्षेत्र में नमाज के बाद जमकर बवाल हुआ। हंगामा थोड़ी देर के लिए शांत हुआ, लेकिन फिर बवाल शुरु हुआ और नूपुर शर्मा के फोटो को हवा में उड़ा कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने पहले मामले को शांत करने के लिए नर्मी से काम लिया लेकिन जब उपद्रवी नहीं माने तो पुलिस ने उपद्रवियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नुपुर शर्मा के बयान का विरोध देश में काफी बढ़ गया है। यूपी में हालात नाजुक बने हुए है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। लेकिन फिर भी उपद्रवी बाज नहीं आ रहे हैं। महिलाएं भी सड़कों पर नुपुर शर्मा के विरोध में उतर आई हैं और नुपुर को गिरफ्तार करने की मांग कर रही हैं। आपको प्रयागराज के ताजा हालात बताएं तो मौजूदा स्थिति यह है कि पत्थरबाजी रूक-रूक कर हो रही है। उपद्रवी पुलिस फोर्स पर भारी पड़ रही है। जिसकी वजह से पुलिस फोर्स को पीछे हटना पड़ा है। लेकिन दंगाइयों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं।

 

Tags: Crime News , Crime News India , Hindu , Muslim , Riots , Jumma , Muslim Stone Pelting , Stone Pelting , Kanpur Protest , Kanpur Violence , Prayagraj , Prayagraj Protest , Prayagraj Violence , Agitation , Jumma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD