नुपुर के सपोर्ट में उतरी साध्वी, बोलीं-ये देश सनातनी लोगों का है, देवताओं की बेइज्जती नहीं सहता

Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नुपुर के सपोर्ट में उतरी साध्वी, बोलीं-ये देश सनातनी लोगों का है, देवताओं की बेइज्जती नहीं सहता

Nupur Sharma , Prophet Mohammed , Nupur Sharma hate remarks , Nupur Sharma Controversy , Bharatiya Janata Party , BJP , Nupur Sharma Case , Who Is Nupur Sharma , Nupur Sharma Story, Pragya Singh Thakur, Sadhvi Pragya
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

10 Jun 2022

Last updated on: Jun 10, 2022, 00:00 IST

नुपुर शर्मा के विवाद बयान की वजह से देश-दुनिया में बवाल हो रहा है। वहीं बहुत लोग नुपुर के सपोर्ट में आ रहे हैं। पहले द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री, फिर कंगना और अब भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा नुपुर शर्मा के सपोर्ट में खड़ी हो गई हैं। साध्वी प्रज्ञा ने एक ट्वीट किया है जिसमें बगावती तेवर दिखाए हैं। प्रज्ञा ठाकुर ने इशारों-इशारों में नुपूर शर्मा का समर्थन किया है।

ट्वीट में साध्वी प्रज्ञा ने लिखा कि - सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं। उनके इस ट्वीट को नुपूर शर्मा मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। साध्वी प्रज्ञा से जब उनके ट्वीट को लेकर प्रतीक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि 'अब उसे झूठा कहोगे तो बुरा लगेगा, विधर्मियों का इतिहास गंदा था। आप हमारा इतिहास बता दो, हम उनकी पोल खोल देंगे। भोपाल में साध्वी प्रज्ञा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं सच बोलने के लिये बदनाम हूं। ज्ञानवापी में शिवमंदिर था और है। कोई अगर फौव्वारा बोलेगा, तो ये गलत है।  प्रज्ञा ठाकुर ने नुपुर शर्मा का समर्थन करते हुए कहा कि हमारी असलियत तुम बता दो, हमें स्वीकार है। लेकिन तुम्हारी असलियत हम बता रहे हैं तो क्यों तकलीफ है? इसका मतलब कहीं न कहीं इतिहास गंदा है। 

साध्वी प्रज्ञा यहीं नहीं रुकी, उन्होंने आगे कहा- ये हमारे देवी-देवताओं को लेकर फिल्म बनाते हैं, डायरेक्शन करते हैं और गालियां देते हैं। ये आज से नहीं, इनका पूरा इतिहास है। लेकिन अब कोई हमारे धर्म के बारे में बोलेगा तो उसे सुनना भी पड़ेगा। कमलेश तिवारी ने सच बोला, तो उसका कत्ल कर दिया गया। ये भारत हिंदुओं और सनातनी लोगों का है और यह हमेशा रहेगा। इसे बचाकर रखना हमारा कर्तव्य है। नुपूर शर्मा का समर्थन करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि जो इतिहास है वो सच है। वो अपनी गंदी मानसिकता से हमारे देवी-देवताओं को बुरा भला बोलते हैं। फिल्मों के जरिए हमारे देवी-देवताओं का अपमान करते हैं। हम चुप रहते हैं! हमें भी विरोध करना होगा।

क्या है पूरा मामला- 

शुक्रवार 27 मई को भाजपा के प्रवक्ता के तौर पर नुपुर शर्मा एक TV चैनल की डिबेट में पहुंचीं। बहस के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग हिंदू आस्था का लगातार मजाक उड़ा रहे हैं। अगर यही है तो वह भी दूसरे धर्मों का मजाक उड़ा सकती हैं। नुपुर ने इसके आगे इस्लामी मान्यताओं का जिक्र किया, जिसे कथित फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया और नुपुर पर पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया। ये विवाद तूल पकड़ता गया जिसके बाद नुपुर को बीजेपी ने पार्टी ने निकाल दिया। चारों तरफ नुपुर की आलोचना होने लगी।

 

Tags: Nupur Sharma , Prophet Mohammed , Nupur Sharma hate remarks , Nupur Sharma Controversy , Bharatiya Janata Party , BJP , Nupur Sharma Case , Who Is Nupur Sharma , Nupur Sharma Story , Pragya Singh Thakur , Sadhvi Pragya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD