Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

संगरूर लोकसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने कसी कमर

पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह ने विधायकों व पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी रणनीति पर की चर्चा

Jarnail Singh, Aman Arora,  Harchand Singh Barsat, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Sangrur, Sangrur Bypolls, Sangrur parliamentary seat, Gurmail Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Jun 2022

Last updated on: Jun 08, 2022, 00:00 IST

संगरूर लोकसभा उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने कमर कस ली है। बुधवार को आप पंजाब के प्रभारी जरनैल सिंह ने विधायकों व पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। बता दें कि संगरूर सीट पर 23 जून को चुनाव होनी है। मौजूदा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 2014 और 2019 में संगरूर संसदीय सीट पर भारी मतों से जीत हासिल की थी। 

इसके बाद विधानसभा चुनावों में धूरी निर्वाचन क्षेत्र से भगवंत मान ने शानदार जीत हासिल की थी। जीत के बाद भगवंत मान के सांसद पद से इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हो गई थी।जरनैल सिंह ने यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और अकाली-भाजपा की करारी हार के बाद और आम आदमी पार्टी के 92 सीटें जीतने के बाद हमें और हमारे कार्यकर्ताओं को पूरा भरोसा है कि पार्टी संगरूर की लोकसभा सीट पर भी जीत दर्ज करेगी।

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब में आप सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने पंजाब और पंजाबियों के कल्याण के लिए कई जन-हितैषी योजनाओं को लागू करने की अनूठी पहल की है और आगे भी करती रहेगी।इस मौके पर संगरूर से पार्टी के उम्मीदवार गुरमेल सिंह ने कहा कि वह सीएम भगवंत मान के मिशन को आगे बढ़ाएंगे और इस सीट को जीतकर संगरूर वासियों की आवाज़ को संसद में उठाएंगे। 

गुरमेल की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए जरनैल ने कहा कि पार्टी को गुरमेल सिंह पर पूरा विश्वास है। वह जमीन से जुड़े नेता हैं और पिछले कई वर्षों से संगरूर वासियों के कल्याण के लिए लगन से काम कर रहे हैं।गुरमेल ने गणित में स्नातकोत्तर के साथ एमबीए भी किया है। राजनीति में प्रवेश करने से पहले वह एक शिक्षक थे। वे 2018 तक विभिन्न स्कूलों में बच्चों को पढ़ाते थे।

पंजाब प्रभारी ने बताया कि गुरमेल 2015 में भवानीगढ़ ब्लॉक के सर्किल प्रमुख बने थे। 2018 में वह घराचों गांव के सरपंच चुने गए। पार्टी ने उन्हें 2021 में संगरूर जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया था।आप नेता ने कार्यकर्ताओं को संगरूर से उम्मीदवार गुरमेल सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए लगन से काम करने की अपील की। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद आम आदमी पार्टी संगरूर उपचुमाव में भी बड़ी जीत हासिल करेगी।  

बैठक में संगरूर उपचुनाव के प्रत्याशी गुरमेल सिंह, विधायक लाभ सिंह उगोके, नरिंदर कौर भराज, अमन अरोड़ा, बरिंदर कुमार गोयल, हरचंद सिंह बरसात, मोहम्मद जमील उर रहमान और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: Jarnail Singh , Aman Arora , Harchand Singh Barsat , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Sangrur , Sangrur Bypolls , Sangrur parliamentary seat , Gurmail Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD