Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मनसुख मंडाविया ने चौथा राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक जारी किया

Mansukh Mandaviya, Union Minister of Health & Family Welfare, BJP, Bharatiya Janata Party, Food Safety And Standards Authority Of India, FSSAI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Jun 2022

Last updated on: Jun 07, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) का चौथा राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक जारी किया। मंडाविया ने एफएसएसएआई द्वारा विभिन्न नवीन पहलों की शुरूआत की, जिसमें ईट राइट रिसर्च अवार्डस और ग्रांट्स - फेज द्वितीय, ईट राइट क्रिएटिविटी चैलेंज - फेज तृतीय (विद्यालय स्तर पर एक प्रतियोगिता), आयुर्वेद आहार के लिए लोगो शामिल हैं। 

खाद्य सुरक्षा के पांच मानकों पर राज्यों के प्रदर्शन को मापने के लिए राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक जारी किया गया है। एसएफएसआई की शुरूआत 2018-19 से देश में खाद्य सुरक्षा पारिस्थितिकी तंत्र में प्रतिस्पर्धी और सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से की गई थी। सूचकांक लोगों को सुरक्षित और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने में मदद करेगा। 

इस अवसर पर, मंडाविया ने इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्र और पोषण का गहरा संबंध है और एक समृद्ध भारत के लिए, हमें एक स्वस्थ भारत की आवश्यकता है और एक स्वस्थ भारत के लिए, हमें स्वस्थ नागरिक की आवश्यकता है। मंडाविया ने आगे कहा कि सरकार देश के प्रत्येक नागरिक के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है और इसके लिए वह प्राथमिक, माध्यमिक और तृतीयक स्वास्थ्य देखभाल मोचरें पर ध्यान केंद्रित कर रही है। 

उन्होंने कहा, "यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि खाद्य सुरक्षा और स्वस्थ खाद्य प्रथाओं को सुनिश्चित करने में राज्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह समय की आवश्यकता है कि हम एक स्वस्थ राष्ट्र सुनिश्चित करने के लिए एक साथ आएं।"स्वास्थ्य मंत्री ने विभिन्न ई-बुक्स का भी विमोचन किया जो तेल मुक्त खाना पकाने और चीनी रहित डेसर्ट के बारे में नवीन व्यंजनों की वकालत करती हैं।

 

Tags: Mansukh Mandaviya , Union Minister of Health & Family Welfare , BJP , Bharatiya Janata Party , Food Safety And Standards Authority Of India , FSSAI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD