पैगंबर पर विवादित बयान देकर बुरी फंसी नुपुर, BJP ने निकाला, बोलीं- शिवजी का अपमान नहीं सह पाई

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पैगंबर पर विवादित बयान देकर बुरी फंसी नुपुर, BJP ने निकाला, बोलीं- शिवजी का अपमान नहीं सह पाई

Nupur Sharma,BJP,Bharatiya Janata Party,Former Spokesperson,Nupur Sharma Case,Prophet Muhammad,Prophet Muhammad Comment
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Jun 2022

Last updated on: Jun 06, 2022, 00:00 IST

पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान देकर नुपुर शर्मा बुरी तरह फंस चुकी है। वहीं उनके इस बयान की वजह से बीजेपी बैकफुट पर चली गई है। अब बीजेपी ने पार्टी प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया है। निलंबन के बाद नुपुर को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने ट्वीट कर सफाई दी। उन्होंने लिखा- मैं अपने बयान को वापस लेती हूं। मेरी मंशा किसी को कष्ट पहुंचाने की नहीं थी। मेरे सामने बार-बार इस प्रकार से हमारे महादेव शिव जी का अपमान किया जा रहा था जिसें मैं बर्दाश्त नहीं कर पायी। मैं पिछले कई दिनों से टीवी डिबेट में जा रही थी, जहां शिवजी का अपमान किया जा रहा था।

पैगंबर मोहम्मद पर नुपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर कतर ने जो नाराजगी जताई है, उस पर दोहा में स्थित भारतीय दूतावास ने प्रतिक्रिया दी है। भारतीय दूतावास के प्रवक्ता ने इस सिलसिले में मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में कहा है, "दोनों देशों के राजदूतों के बीच बैठक हुई जिसमें धार्मिक शख़्सियत पर भारत के व्यक्तियों के ज़रिए आपत्तिजनक ट्वीट के संबंध में चिंता व्यक्त की गई। भारतीय राजदूत ने ये बताया कि ये ट्वीट किसी भी तरह से भारत सरकार के विचारों को नहीं दर्शाते। ये शरारती तत्वों के विचार हैं।

हमारी सांस्कृतिक विरासत और अनेकता में एकता की मजबूत परंपराओं के अनुरूप भारत सरकार सभी धर्मों को अपना सर्वोच्च सम्मान देती है। अपमानजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ पहले ही कड़ी कार्रवाई की जा चुकी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल के पैगंबर मुहम्मद पर दिए गए बयान पर विरोध भारत, पाकिस्तान होते हुए अब सऊदी अरब पहुंच गया और इस मामले ने तूल पकड़ लिया तो बीजेपी अपने दोनों प्रवक्ताओं पर कार्रवाई की। पार्टी ने नुपुर शर्मा को निलंबित कर दिया वहां नवीन जिंदल निष्कासित कर दिए गए। सऊदी अरब में मुस्लिम वर्ग के एक बड़े तबके ने इसे पैगंबर मोहम्मद पर हमले के तौर पर देखा और हजारों की संख्या में वहां के लोग सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया। साथ ही लोग वहां के लोग भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी नाराजगी जाहिर की।

क्या है पूरा मामला-

इन दिनों वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद मामले को लेकर देशभर में चर्चा छिड़ी हुई है। शुक्रवार 27 मई को भाजपा के प्रवक्ता के तौर पर नुपुर एक TV चैनल की डिबेट में पहुंचीं। बहस के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग हिंदू आस्था का लगातार मजाक उड़ा रहे हैं। अगर यही है तो वह भी दूसरे धर्मों का मजाक उड़ा सकती हैं। नुपुर ने इसके आगे इस्लामी मान्यताओं का जिक्र किया, जिसे कथित फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया और नुपुर पर पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया।

नुपुर के नपने के कारण-

- शुरुआत में ये मामला केवल भारतीय मुसलमानों तक सीमित था। इसके चलते भाजपा लगातार नुपुर शर्मा को डिफेंड कर रही थी, लेकिन जब ये अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बना तो सरकार के लिए मुसीबतें बढ़ने लगीं। खासतौर पर अरब देशों में इसको लेकर काफी आक्रोश था। केंद्र सरकार नहीं चाहती थी कि ये विवाद बढ़े  और इसका असर अंतरराष्ट्रीय रिश्तों पर पड़े।  

 - भारतीय नागरिकों की जान खतरे में थी : ऐसा नहीं है कि सिर्फ अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते नुपुर शर्मा पर ये कार्रवाई हुई है। दरअसल इसके पीछे सबसे बड़ा कारण ये है कि अरब देशों में इस बयान को लेकर भारतीय हिंदुओं के खिलाफ कट्टरपंथियों ने गुट बना लिए थे। कतर, कुवैत, ओमान, बहरीन जैसे देशों में रहने वाले भारतीय हिंदू खतरे में आ गए थे। इन्हें खुलेआम धमकियां मिलने लगीं थीं। 

- इस बयान के बाद देश में दंगे होने लग गए थे।  सांप्रदायिक हिंसा बढ़ने का डर था।  नुपुर शर्मा के बयान के बाद कानपुर में सांप्रदायिक हिंसा हो चुकी थी। अच्छी बात ये है कि समय रहते इसे पुलिस ने संभाल लिया, लेकिन ये तो एक शुरुआत थी। अगर नुपुर के खिलाफ भाजपा कार्रवाई नहीं करती तो इस तरह के सांप्रदायिक हिंसा देश के दूसरे राज्यों और शहरों में होने का खतरा बढ़ने लगा था।

 

Tags: Nupur Sharma , BJP , Bharatiya Janata Party , Former Spokesperson , Nupur Sharma Case , Prophet Muhammad , Prophet Muhammad Comment

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD