सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को मिला गुमनाम धमकी भरा लेटर-लिखा ‘मुसेवाला जैसा कर देंगे हाल’,केस दर्ज

Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ

 

सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को मिला गुमनाम धमकी भरा लेटर-लिखा ‘मुसेवाला जैसा कर देंगे हाल’,केस दर्ज

Salman Khan , Salman Khan Death Threats , Salim Khan , Salim Khan Threat Letter , Sidhu Moosewala , Bishnoi Group , Lawrence Bishnoi , Gang War , Gangster , Gangsters , Bambiha Group
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 06 Jun 2022

Last updated on: Jun 06, 2022, 00:00 IST

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को एक गुमनाम लेटर मिला जिसमें किसी ने उन्हें साफ जान से मारने के धमकी दी है। पुलिस ने बताया कि रविवार को बांद्रा बैंडस्टैंड के पास एक गुमनाम लेटर मिला था। इस मामले में बांद्रा पुलिस ने करवाई कर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभिनेता को जान से मारने कि धमकी देते हुए इस लेटर में लिखा  “मूसेवाला जैसा हाल कर देंगे”।

ये लेटर सलीम खान के सुरक्षागार्डों को बांद्रा बैंडस्टैंड के पास एक बेंच पर मिला था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, सलीम खान सुबह जब जॉगिंग पर गए तो वह हमेशा एक जगह बेंच पर बैठे थे, वहां पर उनके और बेटे सलमान खान के नाम से धमकी भरी एक चिट्ठी मिली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।पुलिस की माने तो ये जानलेवा धमकी भरा लेटर सलमान खान और उनके पिता सलीम खान दोनों के लिए है। लेटर मिलने के बाद पुलिस ये जानने में जुटी हुई है की आखिरकार ये गुमनाम लेटर वहाँ रखा किसने है अभी तक पुलिस उस एरिये में लगे सारे सीसीटीवी कैमरा फुटेज की जांच कर रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।

समने आई जानकारी के अनुसार आपको बता दें ये कि ये लेटर सलीम खान को सुबह करीब  7 से 8 बजे मिला था लेटर में सलमान खान को मूसेवाला की तरह मारने की बात कही गई है। जैसा की आप जानते ही होंगे की हाल ही में अभी कुछ दिन पहले पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना को करीब एक हफ्ता होने को है लेकिन पुलिस के हाथ सिद्धू के कातिल नहीं लगे हैं। इस घटना ने पुरे देशभर में खौफ पैदा कर दिया है और अब अचानक सलमान को जान से मारने कि धमकी मिलना एक डर ही बन गया है।

खैर आपको बता दें कि सलमान खान के साथ ये पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले भी उन्हें ऐसी धमकी मिल चुकी है जिसके बाद उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया था। उस समय भी ये  धमकी किसी और ने नहीं बल्कि सिद्धू मुसेवाला को मरवाने वाला चर्तित नाम लॉरेंस बिश्नोई का ही था, बताया जाता है कि वह पहले भी सलमान खान को मारने के साजिश रच चुका है। हालांकि, समय रहते पुलिस के एक्शन के चलते इस वारदात को होने से पहले ही बचा लिया था और संपत नेहरा नाम के शार्प शूटर को हैदराबाद से अरेस्ट कर लिया गया था।  

English : Salman Khan & His Father Received Death Threats Through Letter Which Reads, “Moose Wala Jaisa Kar Dunga”

 

Tags: Salman Khan , Salman Khan Death Threats , Salim Khan , Salim Khan Threat Letter , Sidhu Moosewala , Bishnoi Group , Lawrence Bishnoi , Gang War , Gangster , Gangsters , Bambiha Group

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD