Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

वामशी पैडिपल्ली की फिल्म में दिखेंगे सलमान, नए प्रोजेक्ट का मुहूर्त वीडियो आउट

Salman Khan, SVC63, Vamshi Paidipally, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 24 Apr 2026

Last updated on: Apr 24, 2026, 17:33 IST

अभिनेता सलमान खान इन दिनों आगामी फिल्म मातृभूमि को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच, अभिनेता ने वामशी पैडिपल्ली के साथ नए प्रोजेक्ट की शूटिंग की शुरुआत कर दी है। शुक्रवार को अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के मुहूर्त की कुछ झलकियां शेयर कीं। अभी तक फिल्म के शीर्षक नहीं तय किया गया है, इसलिए इसे अस्थायी रूप से 'एसवीसी63' नाम दिया गया है।

सलमान ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के मुहूर्त की कुछ झलकियां शेयर कीं। अभिनेता द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में उनके साथ दक्षिण भारतीय सिनेमा की सुपरस्टार नयनतारा भी नजर आ रही हैं। वीडियो में 'मुहूर्त' लिखे क्लैपबोर्ड के साथ ही सेट की कुछ रोमांचक फुटेज दिखाई गई हैं, जो यह स्पष्ट करती हैं कि फिल्म का काम पूरे जोर-शोर से शुरू हो चुका है।

अभिनेता ने अपनी पोस्ट के जरिए फैंस को थोड़ा आगे की सोचने और सब्र रखने की अपील की। उन्होंने मजाकिया लहजे में लिखा कि उन्हें और फैंस को इस फिल्म के लिए समान रूप से इंतजार करना होगा। अभिनेता ने लिखा, "थोड़ा दूर की सोचना चाहिए, इसलिए ईद की घोषणा कर दी…चिंता मत करो, इसका भी सही समय आने पर बता देंगे…धैर्य रखो, थोड़ा सा सब्र…तुम्हें भी उतना ही इंतज़ार करना पड़ेगा, जितना मैं कर रहा हूं…वैसे, तुम्हारा जो हाल है, वही मेरा भी हाल है।"

दिग्गज निर्माता दिल राजू के बैनर 'श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स' के तहत बन रही यह फिल्म एक बड़े स्तर की एक्शन-एंटरटेनर होने वाली है। शूटिंग के लिए मुंबई में एक बेहद भव्य और विशाल सेट तैयार किया जा रहा है, जहां फिल्म के हाई-इंटेंसिटी एक्शन सीन्स और महत्वपूर्ण सीक्वेंस की शूटिंग की जाएगी। इस फिल्म के जरिए पहली बार सलमान और निर्देशक वामशी पैडिपल्ली साथ में काम कर रहे हैं।

वामशी पैडिपल्ली को फिल्मों में भावनाओं (इमोशंस) और भव्यता के बीच सटीक संतुलन बनाने के लिए जाना जाता है। प्रभास, महेश बाबू और विजय जैसे दिग्गजों के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले वामशी की फिल्म 'महर्षि' को नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।

 

Tags: Salman Khan , SVC63 , Vamshi Paidipally , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD