Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने 'टोपी' का जिक्र करके फैंस को दी खास सलाह

Salman Khan, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 03 May 2026

Last updated on: May 04, 2026, 12:35 IST

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट पोस्ट के जरिए कुछ प्रेरणादायक बातें और सलाह शेयर किया है। इस पोस्ट की यूजर्स ने खूब तारीफ भी की। 'बजरंगी भाईजान' फेम अभिनेता ने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की, जहां वह एक साधारण काली टी-शर्ट के साथ क्लासिक ब्लैक फेडोरा में बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं।

इस पोस्ट के साथ सलमान खान ने खास कैप्शन लिखा, जिसने यूजर्स का ध्यान खींचा। सलमान ने लिखा, "थिकिंग, ये है कोई भी फील्ड में। सोच लो, समझ लो, क्लियर हो जाओ, फैसला लो और सब भूल के आगे बढ़ो और टोपी से याद आया, टोपी खुद पहनो, किसी को पहनाओ नहीं, न किसी को पहनाने दो।" 'टोपी' के जरिए सलमान खान ने ईमानदारी और सत्यनिष्ठा जैसे गुणों के महत्व पर जोर दिया।

सलमान ने इस बात की ओर इशारा किया कि न तो किसी को धोखा देना चाहिए और न ही किसी को खुद को गुमराह करने देना चाहिए। उनकी पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा, "सलमान खान, मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। आपकी प्यारी तस्वीरें देखने के बाद मेरा रविवार बेहद खास हो गया।"

दूसरे यूजर ने लिखा, "आप बेहद फिट और हैंडसम लग रहे हैं।" एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "मेरी जान, मेरा प्यार, मेरा आइडल, मेरा भाई... मैं अपने आइडल से हमेशा प्यार करता रहूंगा।" कई यूजर्स ने सलमान खान की तस्वीर की तारीफ की और कमेंट्स किए, "कोई इतना हैंडसम कैसे हो सकता है। आई लव यू।" वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इस समय अपनी बहुचर्चित अगली फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में व्यस्त हैं।

इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। जबकि, चित्रांगदा सिंह सलमान खान के अपोजिट दिखाई देंगी। फिल्म की बात करें तो यह गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों और चीनी सैनिकों के साथ झड़प पर आधारित है। इस फिल्म में सलमान खान का एक्शन अवतार दिखाई देगा। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

Tags: Salman Khan , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD