Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आप' की हिमाचल में बढ़ती सक्रियता के बीच,राज्यसभा सांसद संदीप पाठक बने, हिमाचल सहप्रभारी

राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को मिली हिमाचल सहप्रभारी की जिम्मेदारी, पंजाब चुनाव में निभाई थी अहम भूमिका - आप

Dr. Sandeep Pathak, Himachal Pradesh, Himachal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Himachal, AAP HP, AAP Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Jun 2022

Last updated on: Jun 04, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी ने हिमाचल चुनाव को देखते हुए आज आप राज्यसभा सांसद डॉक्टर संदीप पाठक को हिमाचल का सहप्रभारी बनाया। 'आप' के केंद्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने,लेटर जारी कर डॉ संदीप पाठक हिमाचल के सहप्रभारी होंगे, घोषणा की। डॉ संदीप पाठक ने पंजाब विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाई थी और आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। जिसके बाद उनको पंजाब से राज्यसभा भेजा गया। 

इससे पहले दिल्ली विधानसभा चुनावों में भी उनकी बेहतर रणनीति का फायदा,आम आदमी पार्टी को मिला। उनके बेहतर चुनावी रणनीति को देखते हुए अब 'आप' ने उन्हें हिमाचल फतेह की जिम्मेदारी दे दी है। पेशे से आईआईटी प्रोफेसर रहे है डॉ संदीप पाठक। आम आदमी पार्टी में उन्हें उनकी चाणक्य नीतियों की वजह से जाना जाता है। अरविंद केजरीवाल के काफी करीबी है डॉ संदीप पाठक। 

पंजाब में चुनावों से पहले उन्होंने, पंजाब में रहकर पंजाब को बेहतर तौर पर समझा और जाना,जिसका फायदा उन्हे अपनी चुनावी रणनीति बनाने में काम आया। डॉ संदीप पाठक पर्दे ने पीछे रहकर आराम से अपना काम किया। नतीजन ,'आप' ने पंजाब में ना केवल जीत हासिल की बल्कि 117 में से 92 सीट हासिल कर पंजाब में इतिहास रचा। 

हिमाचल में भी डॉक्टर संदीप पाठक के आने से आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलेगी। 'आप' पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार पिछले कुछ समय से, हिमाचल में बेहद सक्रियता से काम कर रहे है। पूरे हिमाचल में,आप कार्यकर्ता, स्वास्थ्य,शिक्षा और बेरोजगारी पर बीजेपी सरकार के खोखले दावों की पोल खोल रहे थे। जिससे बौखला कर बीजेपी ने ,हिमाचल में 'आप' के चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन के खिलाफ फर्जी केस बनाया।

इन सबके बीच ,'आप' ने डॉ संदीप पाठक को हिमाचल सहप्रभारी बनाते हुए मास्टरस्ट्रोक खेल दिया, जो बीजेपी के लिए बड़ी खतरे की घंटी है। सांसद डॉ संदीप पाठक जी को,चुनावी रणनीति और चुनाव प्रबंधन का विशेषज्ञ माना जाता है। जिन्होंने दिल्ली चुनाव,और पंजाब चुनावों में इसको साबित भी किया है।अब हिमाचल में उनके सहप्रभारी बनने से,आप कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है,।

 

Tags: Dr. Sandeep Pathak , Himachal Pradesh , Himachal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Himachal , AAP HP , AAP Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD