Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

रियाल मैड्रिड ने चेल्सी के डिफेंडर एंटोनियो रूडिगर के साथ 4 साल का करार किया

Sports News, Football, Real Madrid, Chelsea, Antonio Rudiger, Madrid
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मैड्रिड , 02 Jun 2022

Last updated on: Jun 02, 2022, 00:00 IST

रियाल मैड्रिड ने चार साल के सौदे पर चेल्सी के डिफेंडर एंटोनियो रूडिगर के साथ करार किया है। इस बारे में क्लब ने गुरुवार को जानकारी दी। अपने अनुबंध को रिन्यू करने के ब्लूज के प्रयासों को ठुकराने के बाद 29 वर्षीय खिलाड़ी एक करार पर बर्नब्यू में चले जाएंगे। रियाल मैड्रिड ने कहा कि वे 20 जून को एक समारोह में रूडिगर को अपने खिलाड़ी के रूप में पेश करेंगे। रूडिगर ने ट्विटर पर लिखा, "मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि मैं रियाल मैड्रिड में शामिल हो रहा हूं। मैं आगे की सभी चुनौतियों के लिए बहुत उत्साहित हूं और अब इस शानदार क्लब के लिए अपना पहला मैच खेलने का इंतजार नहीं कर सकता।

"रूडिगर ने चेल्सी के साथ एफए कप, चैंपियंस लीग, यूरोपा लीग, यूईएफए सुपर कप और फीफा क्लब विश्व कप को जीता है, इन सभी जीत में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने पिछले दो सीजन में चैंपियंस लीग टीम ऑफ द सीजन में भी भाग लिया है। 29 वर्षीय मिडफिल्डर अपने नेतृत्व और जुनून के साथ ड्रेसिंग रूम में भी एक महत्वपूर्ण व्यक्ति थे, जबकि उनका समर्पण और जीतने की इच्छा कभी कम नहीं हुई, तब भी जब यह स्पष्ट हो गया कि वह इस गर्मी में क्लब छोड़ देंगे।

रूडिगर की निराशा स्पष्ट थी, जब चैंपियंस लीग में रियाल मैड्रिड और काराबाओ कप और एफए कप फाइनल में लिवरपूल से हारने से उन्हें ट्राफी के साथ अलविदा कहने का मौका नहीं मिला। चेल्सी ने एक बयान में कहा, "चेल्सी फुटबॉल क्लब पिछले पांच वर्षो में हमारी सफलता में योगदान के लिए टोनी को धन्यवाद देता है और उसके भविष्य के करियर में शुभकामनाएं देता है।"

 

Tags: Sports News , Football , Real Madrid , Chelsea , Antonio Rudiger , Madrid

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD