Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री बोले, अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर राष्ट्र मंदिर होगा

Yogi Adityanath, Lucknow, Uttar Pradesh,  BJP, Bharatiya Janata Party, Ayodhya
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अयोध्या , 01 Jun 2022

Last updated on: Jun 01, 2022, 00:00 IST

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर राष्ट्र मंदिर होगा। मुख्यमंत्री आज यहां राम मंदिर के गर्भगृह के लिए शिलापूजन के अवसर पर बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 500 वर्षों के संघर्षपूर्ण साधना की आज सिद्धि में बदलती हुई दिखाई दे रही है। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण जिस द्रुतगति से आगे बढ़ा है, मंदिर के गर्भगृह के शिलापूजन का कार्यक्रम उसकी महत्वपूर्ण कड़ी है। अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर राष्ट्र मंदिर तो होगा ही, साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने के लिए संबल बनेगा। 

उन्होंने कहा कि हर भारतीय के लिए यह गर्व का क्षण है। आक्रांताओं ने भारत के सपनों को चकनाचूर करते हुए कुत्सित मंशा के साथ अपने नापाक इरादों के माध्यम से आस्था पर प्रहार किया था, लेकिन अंतत: भारत की विजय हुई। सत्यमेव जयते की सार्थकता एक बार फिर से सिद्ध हुई है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के भव्य निर्माण में पूज्य संतों और अशोक सिंघल का संघर्ष, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व लाखों कार्यकर्ताओं का पुरुषार्थ आज साकार रूप लेता दिखाई दे रहा है। योगी ने कहा कि यदि हम धर्म और सत्य के मार्ग का अनुसरण करेंगे तो विजयी होने से हमें कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण चल रहा है। 

आज जो भी श्रद्धालु या पर्यटक अयोध्या धाम आता है, वह मंदिर के भव्य स्वरूप का निर्माण होते देखकर धन्य अनुभव करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने भगवान राम के मंदिर की आधारशिला रखी थी तब भी मैंने कहा था कि 500 वर्षों के दौर में हमलोगों की पीढ़ी सौभाग्यशाली है जो हम मंदिर का निर्माण होते देख रही है। मुख्यमंत्री योगी ने मंदिर निर्माण के संघर्ष में बलिदान देने वाले महापुरुषों को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संघर्ष पूरा हो चुका है, अब निर्माण में जुड़ना है।

 

Tags: Yogi Adityanath , Lucknow , Uttar Pradesh , BJP , Bharatiya Janata Party , Ayodhya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD