Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

अयोध्या में योगी ने रखी राम मंदिर के गर्भगृह की आधारशिला

Yogi Adityanath, Lucknow, Uttar Pradesh,  BJP, Bharatiya Janata Party, Ram temple, Garbh Griha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अयोध्या , 01 Jun 2022

Last updated on: Jun 01, 2022, 00:00 IST

यूपी के मुख्यमंत्री राममंदिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राम मंदिर के गर्भगृह का शिलान्यास कर दिया। इससे पहले उन्होंने निमार्णाधीन राम मंदिर के गर्भगृह का शिला पूजन किया। इसके साथ ही कई वर्षों से तराशे जा रहे पत्थरों का इस्तेमाल शुरू हो गया। हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री राम मंदिर निर्माण स्थल पहुंचे। उन्होंने वहां मंत्रोच्चार के बीच गर्भगृह की आधारशिला रखी। इसके साथ ही 29 मई से शुरू हुआ सर्वदेव अनुष्ठान का समापन हो गया है। गर्भगृह की आधारशिला रखने के बाद से वर्षो से तराशे गए पत्थरों का इस्तेमाल शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री को रिसीव करने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य राम कथा पार्क पहुंचे। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण जारी है। पहले चरण का काम राम जन्मभूमि परिसर में पूरा हो गया है। आज दूसरे चरण के क्रम में काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि आज का दिन राम भक्तों के लिए खुशी का दिन है। हनुमान जी की कृपा से सब काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह सौभाग्यशाली हूं कि मंदिर निर्माण का साक्षी बन रहे हैं। राम मंदिर आंदोलन के सिपाही के तौर पर मुझे भी मौका मिला है। राम जन्मभूमि के गर्भ गृह के पूजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राम मंदिर आंदोलन से जुड़े हुए मठ-मंदिरों के महंतों को भी निमंत्रित किए गए थे। इसके साथ ही अयोध्या के कई विशिष्ट संत, महंत और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

 

Tags: Yogi Adityanath , Lucknow , Uttar Pradesh , BJP , Bharatiya Janata Party , Ram temple , Garbh Griha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD