Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

असम की शान: पापोन ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने होम टाउन का प्रतिनिधित्व किया

पापोन के प्रोडक्शन हाऊस कि फिल्म 'द लैंड ऑफ़ द सेक्रेड बीट्स ' और 'द मिस्टिकल ब्रह्मपुत्र ए म्यूजिकल स्टोरी' के टीज़र को इस फिल्म फेस्टिवल में पहेली बार दिखाया गया

Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Papon, Cannes Film Festival, Assam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 28 May 2022

Last updated on: May 28, 2022, 00:00 IST

प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले दिग्गजों में से एक गायक, गीतकार, संगीतकार और संगीत निर्माता के रूप में जाने जाने वाले पापोन - असम के कल्चरल एम्बेसडर के रूप में शामिल हुए थे | अपनी आगामी दो फिल्मों - 'द लैंड ऑफ़ द सेक्रेड बीट्स' और 'द मिस्टिकल ब्रह्मपुत्र - ए म्यूजिकल स्टोरी' के निर्माता के रूप में भी उन्होंने इस कार्यक्रम में भाग लिया था । पापोन के प्रोडक्शन के टीज़र 'मार्चे डू फिल्म' में इंडिया पवेलियन में प्रदर्शित किए गए थे, जो असम की भूमि से जुड़े सिनेमा का जश्न मनाती है ।पापोन 'द गेटवे टू द नॉर्थईस्ट' की चर्चा के लिए पैनलिस्ट भी थे, जिसमें  फिल्म नीति, दर्शनीय स्थलों, सांस्कृतिक विरासत और पापोन के गृह राज्य के आतिथ्य जैसे विषयो को उन्होंने डिसकस किया था । 

कलाकार के साथ असम राज्य फिल्म वित्त एवं विकास निगम अध्यक्ष, श्री सिमंत शेखर, सचिव सांस्कृतिक अफेर्स असम सरकार - आईएएस लोया माधुरी, असम राज्य फिल्म वित्त और विकास निगम प्रबंध निदेशक - मोनिदिपा बोरकोटोकी और फिल्म निदेशक  (बूम्बा राइड) -बिस्वजीत बोरा भी  शामिल हुए थे | एक निर्माता के रूप में, पापोन चार साल से 'द लैंड ऑफ़ द सेक्रेड बीट्स' और 'द मिस्टिकल ब्रह्मपुत्र - ए म्यूजिकल स्टोरी' पर लगन से काम कर रहे हैं। यह फिल्में पूर्व वैष्णव संत महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव द्वारा लिखे गए 550 साल पुराने असम के पारंपरिक शास्त्रीय संगीत पर आधारित और ब्रह्मपुत्र के साथ  जनजातियों - समुदायों के संगीत, कला और संस्कृति के बहुसांस्कृतिक सह-अस्तित्व के लिए एक श्रद्धांजलि है, जो नदी के किनारे आके बस गए। पाराशर बरुआ द्वारा निर्देशित, ये आगामी फिल्में संगीत, कला, शिल्प, आजीविका और असम की कहानियों की विविधता को दर्शाती हैं।

पापोन कहते हैं, "मैं कान्स 2022 में अपने देश और अपने राज्य असम का प्रतिनिधित्व कर के वास्तव में सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह एक ऐसा  संस्कृतिक उत्सव जैसा महसूस हुआ जिसने कला में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। महान फिल्मों को देखना और दुनिया भर के कलाकारों के साथ ऊर्जा का आदान-प्रदान करना , मेरे लिए हाइलाइट्स थे । मुझे खुशी है कि 'द लैंड ऑफ़ द सेक्रेड बीट्स' और 'द मिस्टिकल ब्रह्मपुत्र - ए म्यूजिकल स्टोरी' के टीज़र को वैश्विक मंच पर प्यार मिला। यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं है बल्कि सभी भारतवासीओ का है।"

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Papon , Cannes Film Festival , Assam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD