Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

योग, आयुर्वेद को धर्म से जोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण : राष्ट्रपति

Ram Nath Kovind, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Yoga, Ayurveda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 28 May 2022

Last updated on: May 28, 2022, 00:00 IST

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को कहा कि आयुर्वेद और योग को किसी खास धर्म या समुदाय से जोड़ना 'दुर्भाग्यपूर्ण' है। राष्ट्रपति कोविंद ने 'आरोग्य भारती' द्वारा आयोजित आरोग्य मंथन कार्यक्रम 'वन नेशन वन हेल्थ सिस्टम' का उद्घाटन करते हुए यह अवलोकन किया।राष्ट्रपति ने नागरिकों को स्वस्थ बनाने के समग्र ²ष्टिकोण के साथ संगठित तरीके से काम करने के लिए आरोग्य भारती की सराहना की।कोविंद ने कहा, "जब हर व्यक्ति स्वस्थ होगा, तो सभी परिवार स्वस्थ होंगे। अगर प्रत्येक परिवार स्वस्थ होगा तो हर गांव और हर शहर स्वस्थ होगा और इस तरह पूरा देश स्वस्थ रहेगा।"राष्ट्रपति ने कहा कि वर्ष 2017 में घोषित राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति के तहत सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को सस्ती कीमत पर सभी के लिए सुलभ बनाना है। उन्होंने कहा, इस नीति का उद्देश्य सभी के लिए व्यापक और समग्र तरीके से स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था भी करना है।उन्होंने आगे कहा कि इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सरकारी और निजी क्षेत्र के संस्थानों की भागीदारी के साथ-साथ समाज के सभी वर्गो, विशेषकर जागरूक नागरिकों का सहयोग आवश्यक है।

इस बीच, राष्ट्रपति ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ने के प्रयासों के लिए दुनिया भर के वैज्ञानिकों का भी आभार व्यक्त किया। पिछले ढाई वर्षो से, दुनिया अभूतपूर्व कोविड-19 महामारी से पीड़ित है। दुनिया भर के डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने अपने शोध और प्रयासों से लोगों की जान बचाई। मैं वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त करता हूं।"राष्ट्रपति का मध्य प्रदेश का तीन दिवसीय दौरा शुक्रवार शाम राज्य की राजधानी भोपाल पहुंचने के साथ शुरू हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने उनका भव्य स्वागत किया।शनिवार को राष्ट्रपति मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में 154 करोड़ रुपये की लागत से 10 शहरी स्वास्थ्य संस्थान भवनों का भूमि-पूजन करेंगे और 72 करोड़ रुपये की लागत से चार स्वास्थ्य संस्थानों के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही वह 55 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 182 बिस्तरों वाले रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ रेस्पिरेटरी डिजीज का भूमि-पूजन भी करेंगे।राष्ट्रपति 'आयुर्वेद महासम्मेलन' में भाग लेने के लिए उज्जैन जाएंगे और रविवार को भगवान महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और उसी दिन इंदौर होते हुए दिल्ली लौटेंगे।

 

Tags: Ram Nath Kovind , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Yoga , Ayurveda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD