Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भूपेंद्र यादव ने संयुक्त अरब अमीरात के जलवायु दूत तथा उद्योग एवं उन्नत प्रौद्योगिकी मंत्री महामहिम डॉ. सुल्तान अल जाबेर के साथ बैठक की

दोनों मंत्रियों ने जलवायु कार्रवाई के संबंध में द्विपक्षीय सहयोग को सुविधाजनक और सशक्त बनाने हेतु एक तंत्र स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Bhupender Yadav, BJP, Bharatiya Janata Party, H E Dr Sultan Al Jaber, UAE, Industry Advanced Technology
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 May 2022

Last updated on: May 26, 2022, 00:00 IST

केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने संयुक्त अरब अमीरात के जलवायु दूत तथा उद्योग एवं उन्नत प्रौद्योगिकी मंत्री महामहिम डॉ. सुल्तान अल जाबेर के साथ एक द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक में, दोनों नेताओं ने जलवायु परिवर्तन से जुड़े मुद्दों, कॉप 28 की मेजबानी और अन्य संबंधित मसलों पर चर्चा की।इस द्विपक्षीय बैठक से पहले, दोनों माननीय मंत्रियों द्वारा जलवायु कार्रवाई से संबंधित एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए गए। इस समझौता ज्ञापन का मूल उद्देश्य जलवायु कार्रवाई के संबंध में द्विपक्षीय सहयोग को सुविधाजनक और सशक्त बनाने हेतु एक तंत्र स्थापित करना  और पेरिस समझौते को लागू करने की दिशा में योगदान देना भी है।

इस द्विपक्षीय बैठक में, श्री भूपेंद्र यादव ने 2023 में कॉप 28 की मेजबानी के लिए संयुक्त अरब अमीरात के प्रयासों को रेखांकित किया और कहा कि हमें विशेष रूप से वित्त एवं प्रौद्योगिकी सहित कार्यान्वयन संबंधी सहायता के मामले में विकासशील देशों की चिंताओं को प्राथमिकता देने की जरूरत है।केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री ने जोर देकर कहा कि कॉप 26 से आगे की राह में जलवायु वित्त, अनुकूलन, हानि तथा क्षति से संबंधित मुद्दों पर और अधिक ध्यान देने की जरूरत है। श्री यादव ने संयुक्त अरब अमीरात के जलवायु संबंधी कार्यों को रेखांकित किया तथा उनकी सराहना की और भारत के जलवायु संबंधी उन ठोस कार्यों को भी साझा किया जो हमारे प्रधानमंत्री के गतिशील दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में चल रहे हैं। 

उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात से कोएलिशन फॉर डिजास्टर रिजिलियन्स इंफ्रास्ट्रक्चर (सीडीआरआई) और लीडरशिप ग्रुप फॉर इंडस्ट्री ट्रांजिशन (लीडआईटी) में शामिल होने पर विचार करने का भी अनुरोध किया।दोनों पक्षों ने यह भी स्वीकार किया कि जलवायु परिवर्तन से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के साथ दोनों पक्ष जलवायु कार्रवाई, विशेष रूप से समझौता ज्ञापन में चिन्हित किए गए क्षेत्रों एवं गतिविधियों में पारस्परिक रूप से द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के उपायों का पता लगा सकते हैं।

 

Tags: Bhupender Yadav , BJP , Bharatiya Janata Party , H E Dr Sultan Al Jaber , UAE , Industry Advanced Technology

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD