Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

वन के अधीन क्षेत्रफल में विस्तार करना राज्य सरकार की प्राथमिकता : लाल चंद कटारूचक्क

कहा, भ्रष्टाचार बिल्कुल भी बरदाश्त नहीं किया जायेगा, वन वर्करज़ यूनियन के साथ की मीटिंग

Lal Chand, Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 May 2022

Last updated on: May 24, 2022, 00:00 IST

‘‘पंजाब सरकार की तरफ से राज्य भर में अधिक से अधिक क्षेत्रफल को वन के तहत लाने के लिए भरपूर कोशिशें की जा रही हैं जिससे आज की और आने वाली नस्लों को एक साफ़ और शुद्ध वातावरण मिल सके और प्रदूषण में भी कमी आ सके।’’ यह विचार पंजाब के वन और वन्य जीव सुरक्षा मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज मोहाली के सैक्टर-68 में वन वर्करज़ यूनियन के नुमायंदों के साथ एक मुलाकात के दौरान प्रकट किये। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से फगवाड़ा-चंडीगढ़ राज मार्ग पर फलदार पौधे और फूल लगाए जाने की योजना पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। 

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की तरफ से ऐसे स्थानों का चयन किया जायेगा जहां पौधे लगाए जाने से ही उनकी अच्छी तरह देखभाल भी यकीनी बनाई जा सके। ऐसे स्थानों में डिस्पैंसरियां, स्कूल और अस्पताल आदि शामिल हैं। इसके अलावा जहां कहीं भी ट्यूबवैल चल रहे हैं, वहाँ के मालिकों को 5-10 पौधे सौंपे जाएंगे जिससे पंजाब में हरियाली अधीन क्षेत्र में अच्छा विस्तार हो सके। उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि इस काम में ज़िला वन अधिकारी (डी.एफ़.ओ.) की तरफ से रचनात्मक भूमिका निभाई जाये। 

यूनियन के नुमायंदों की अलग-अलग माँगों गौर से सुनते हुए मंत्री ने कहा कि जहां तक दर्जा-4 से दर्जा-3 में पदोन्नती किये जाने का सम्बन्ध है तो इस सम्बन्धी आज ही 11 फारेस्ट गार्डों, 7 क्लर्कों और 2 ड्राईवरों को पदोन्नत किये जाने के हुक्म जारी किये गए हैं और फारेस्ट गार्डों के सम्बन्ध में कम से कम कद की शर्त में छूट देते हुए इसको 167 सै. मी. से 165 सै.मी. तक कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि साल-2006 में विभाग की नौकरी करते हुए 10 साल पूरे करने वाले 72 कर्मचारियों को पक्के करने की प्रक्रिया सरकार के विचाराधीन है।

दूसरे मुद्दों संबंधी मंत्री ने स्पष्ट किया कि जहां तक अलग-अलग स्कीमों के अधीन किसी भी कारण रुके वेतनों का सवाल है, तो 31 मार्च तक इनकी अदायगी कर दी गई है जबकि अप्रैल और मई की बाकी वेतनों की अदायगी जून में कर दी जायेगी। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार की तरफ से विभाग के काम के रेटों का बनता बकाया कर्मचारियों को 31 मार्च तक 1 किश्त के रूप में अदा कर दिया गया है और काम के रेटों में संशोधन करने पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है। 

भ्रष्टाचार सम्बन्धी मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस बीमारी को बिल्कुल भी बरदाश्त नहीं किया जायेगा और इस सम्बन्धी किसी भी किस्म की कोई भी शिकायत करने के लिए राज्य सरकार की तरफ से एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि हर वर्कर का ई.पी.एफ. फंड काटे जाने का मुद्दा भी विचाराधीन है। इस मौके पर दूसरों के अलावा प्रमुख मुख्य वणपाल श्री परवीन कुमार, विभाग के विशेष सचिव श्री राजीव पराशर और प्रमुख मुख्य वणपाल (वन्य जीव) श्री आर. के. मिश्रा भी मौजूद थे।

 

Tags: Lal Chand , Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD