Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

साई किशोर ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी को बताया 'सरल'

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2022, #IPL2022, Gujarat Titans, Hardik Pandya, Sai Kishore
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 23 May 2022

Last updated on: May 23, 2022, 00:00 IST

गुजरात टाइटंस के बाएं हाथ के स्पिनर साई किशोर ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी को 'सरल' शब्द में परिभाषित किया है। 25 वर्षीय खिलाड़ी को आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में टाइटंस ने तीन करोड़ रुपये में खरीदा था। गुजरात टाइटंस 20 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है और मंगलवार को क्वालीफायर 1 के लिए ईडन गार्डन्स में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। टीम ने 14 लीग खेलों में से 10 में जीत हासिल की है। किशोर ने कहा, "पांड्या ने कभी भी खिलाड़ियों पर दबाव नहीं बनाया। उन्होंने उन्हें हर मैच में अपने तरीके से खेलने की आजादी दी है।"किशोर ने गुजरात टाइटंस आईपीएल डॉट कॉम के हवाले से कहा कि, "हार्दिक मेरे लिए बहुत सरल रहे है। आखिरी मैच में वे हमारे पास आए और उन्होंने कहा कि, 'बाएं हाथ का बल्लेबाज बल्लेबाजी कर रहा है, क्या आपको गेंदबाजी के बारे में बताने की जरूरत है या आपके पास अपनी योजनाएं हैं। वह खुद पर आत्मविश्वास बनाए रखते हैं और टीम के खिलाड़ियों पर भी काफी भरोसा करते हैं।

"25 वर्षीय किशोर ने आगे कहा कि मुख्य कोच आशीष नेहरा और पांड्या ने अपने बीच अच्छा तालमेल बिठाया है, जिससे टीम में हर कोई सुरक्षित महसूस करता है। किशोर ने आगे यह भी बताया कि, "कोच और कप्तान के साथ यहां मिलकर काफी अच्छा लगा। इस टीम में हर कोई सुरक्षित महसूस करता है। खिलाड़ियों को अपने तरीके से खेलने की जरूरत है। जब मैं सीजन का 12वां मैच खेल रहा था, तब मुझे लगा कि टीम में अपनी भी कुछ योगदान करना चाहिए।"उन्होंने यह भी कहा कि टाइटंस के पास हर मैच से पहले गेंदबाजी की योजनाएं रहती हैं। "ईमानदारी से कहूं तो टीम के पास गेंदबाजी की अच्छी योजनाएं हैं। हम एक साथ मैच के बारे में चर्चा करते हैं और यह आधे घंटे या 40 मिनट तक होती है। टीम के बारे में अच्छी बात यह है कि हमारे पास उचित गेंदबाज हैं। साथ ही हमारे पास अच्छे बल्लेबाज भी हैं। वे भी अपनी भूमिकाएं अच्छे से जानते हैं।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2022 , #IPL2022 , Gujarat Titans , Hardik Pandya , Sai Kishore

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD