ज्ञानवापी में शिवलिंग मिलने पर बोले कांग्रेस नेता- ये चमत्कार है, ताजमहल भी हिंदुओं को सौंपा जाए

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ज्ञानवापी में शिवलिंग मिलने पर बोले कांग्रेस नेता- ये चमत्कार है, ताजमहल भी हिंदुओं को सौंपा जाए

Acharya Pramod Krishnam , Pramod Krishnam, Taj Mahal Row, Taj Mahal Case, Gyanvapi Masjid , Gyanvapi Masjid Survey
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

17 May 2022

Last updated on: May 17, 2022, 00:00 IST

ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने का दावा होने के बाद सियासत गर्मा चुकी है। राजनैतिक दल इस पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया देने में जुट गए हैं। कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने रामलला के दरबार पहुंचकर दर्शन पूजन किया और राम झरोखे से ही भगवान राम लला के मंदिर निर्माण की प्रक्रिया से भी रूबरू हुए। कांग्रेस नेता ने मीडिया से बात करते हुए ज्ञानवापी मामले पर कहा कि प्रत्यक्ष को प्रमाण की जरूरत नहीं है। जो सामने आ गया उसको किसी प्रमाण की जरूरत नहीं है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ताजमहल के सवाल पर भी सरकार को ही टारगेट करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को चाहिए कि ताजमहल और कुतुब मीनार हिंदुओं को सौंप दे। राज ठाकरे के विरोध के मामले पर बोलते हुए कहा कि ब्रज भूषण शरण सिंह और राज ठाकरे दोनों एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं। इतना ही नहीं ओवैसी को उन्होंने राज ठाकरे का सौतेला भाई बताते हुए कहा कि ना तो इनका कोई धर्म है और ना ही कोई मजहब। ना ही कोई राशि।

यह केवल राजनीति चमकाने के लिए बयानबाजी करते हैं। कुछ भी बोल देते है जिसका मकसद सिर्फ राजनीति चमकाना है।ज्ञानवापी मामले में उन्होंने कहा- यह बहुत ही चमत्कारी विषय है और हमारी आस्था से जुड़ा हुआ है। मामला कोर्ट के अधीन है। न्यायालय के किसी भी फैसले का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। हम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हैं। पहले भी किया है और अब भी करेंगे। ज्ञानवापी का मामला हमारी आस्था से जुड़ा हुआ है। भारत की जन भावना से जुड़ा हुआ विषय है, लेकिन यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। शिवलिंग को अब तक क्यों छुपाया गया, किसने छुपाया, यह बाद का विषय है। इस पर जांच होनी चाहिए।ताजमहल प्रकरण पर बोलते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि न्यायालय ने ताजमहल पर बंद तालों को खुलवाने से मना कर दिया है। कुतुब मीनार और ताजमहल भारत सरकार के अधीन है। भारत सरकार को चाहिए कि ताजमहल और कुतुब मीनार भारत सरकार हिंदुओं को सौंप दे। यह विषय भारत सरकार का है। हम राष्ट्र और देश के साथ हैं। हमने देश के खिलाफ ना कभी कुछ बोला है और ना ही कभी भविष्य में बोलेंगे।

 

Tags: Acharya Pramod Krishnam , Pramod Krishnam , Taj Mahal Row , Taj Mahal Case , Gyanvapi Masjid , Gyanvapi Masjid Survey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD