ज्ञानवापी मामला: प्रोफेसर रतन लाल दिल्ली में गिरफ्तार, शिवलिंग के बारे में कही थी आपत्तिजनक बात

Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें डॉ. धर्मवीर गांधी के चुनावी मुहिंम को बल देने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पटियाला में हुए एकत्रित हुए राजनेता पंजाब के मुद्दों को कमजोर कर रहे हैं : अमरिन्दर सिंह राजा वडिंग भाजपा के संकल्प पत्र मोदी की गारंटी का चंडीगढ़ में लोकार्पण वार्ड तीन में भाजपा ने चलाया डोर टू डोर प्रचार अभियान 100 युवाओं ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा

 

ज्ञानवापी मामला: प्रोफेसर रतन लाल दिल्ली में गिरफ्तार, शिवलिंग के बारे में कही थी आपत्तिजनक बात

All India Muslim Personal Law Board , Gyanvapi Masjid , Gyanvapi Masjid Survey , Gyanvapi Survey , Hindu , Muslim , Gyanvapi Mosque, Professor Ratan Lal, Professor Ratan Lal Arrest
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

उत्तर प्रदेश , 21 May 2022

कोई भी इंसान लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाएगा उसे इसकी सजा तो भुगतनी होगी। कुछ दिन पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रतन लाल ने ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। जिसके कारण अब उन्हें पुलिस की स्पेसल सेल द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रोफेसर पर आरोप है कि उन्होंने शिवलिंग का मजाक उड़ाया था। बीते मंगलवार को उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हो चुकी थी जिसके बाद शुक्रवार देर रात उनको गिरफ्तार किया गया। उन्हें दिल्ली के मौरिस नगर से गिरफ्तार किया गया है। अब प्रोफेसर को आज यानी शनिवार को कोर्ट में पेश किया जा सकता है।  

प्रोफेसर की गिरफ्तारी के बाद से दिल्ली यूनिवर्सिटी में तनाव बढ़ गया है। स्टूडेंट्स धरने पर उतर आए हैं। AISA के कार्यकर्ता डीयू प्रोफेसर की रिहाई की मांग कर रहे हैं। उन्हें तुरंत छोड़ने की अपील की जा रही है। भड़के कार्यकर्ता देर रात ही साइबर सेल के बाहर पहुंच गए है। उनका कहना है प्रोफेसर को वेवजह गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को उनको गिरफ्तार करने का कोई हट नहीं है। उन्होंने ऐसी कोई गलती नहीं की जो उन्हें इस तरह देर रात गिरफ्तार किया जाए।

क्या था पूरा मामला- 

आपको बताते चलें कि कुछ दिन पहले रतन लाल की तरफ से सोशल मीडिया पर शिवलिंग को लेकर एक पोस्ट किया गया था। उन्होंने जो बात ही थी उसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला माना गया है। प्रोफेसर ने कहा था- मैं इतिहास का छात्र हूं और इतिहास का छात्र अपने हिसाब से चलता है। अगर आधा गिलास पानी है तो आप कह सकते आधा भरा हुआ है और आधा खाली है। जो शिवलिंग की बात कही जा रही है वह तोड़ा हुआ नहीं लग रहा है, काटा हुआ लग रहा है। लेकिन उनकी इस सफाई के बावजूद भी सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

उन पर आरोप है कि उन्होंने धार्मिक भावनाओं को अपमानित किया है।प्रोफेसर की इस पोस्ट के बाद उन्हें धमकियां मिलनी शुरू हो गई थी। इसलिए उन्होंने अपने और अपने परिवार के लिए सुरक्षा भी मांगी थी। उन्होंने AK-56 राइफल का लाइसेंस भी मांगा था। उन्होंने मोदी सरकार से गुजारिश की थी कि उन्हें खतरा है और आत्मरक्षा के लिए उन्हें AK-56 का लाइसेंस चाहिए।  पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को उत्तरी जिला साइबर सेल को प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत मिली थी। आरोप था कि उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में शिवलिंग को लेकर मजाक उड़ाया था। 

क्या कहा था प्रोफेसर ने-

प्रोफेसर रतन लाल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मंदिर में शिवलिंग है या कुछ और इसके बारे में मौलवी, पंडित या इतिहासकार ही टिप्पणी कर सकते हैं। परिसर से बरामद शिवलिंग ऊपर से कटा हुआ प्रतीत होता है। ऐसा लगता है कि जब इसका निर्माण कराया गया होगा तो इसे चिढ़ाने की नियत से शायद मुस्लिम शासकों ने शिवलिंग को ऊपर से काट दिया, उसका खतना किया। प्रोफेसर के इस बयान से बवाल शुरू हो गया था। उन्हें धमकियां भी मिली।

 

Tags: All India Muslim Personal Law Board , Gyanvapi Masjid , Gyanvapi Masjid Survey , Gyanvapi Survey , Hindu , Muslim , Gyanvapi Mosque , Professor Ratan Lal , Professor Ratan Lal Arrest , police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD