Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पथिराना की गेंदबाजी से प्रभावित हुए सीएसके के कोच फ्लेमिंग

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2022, #IPL2022, Chennai Super Kings, CSK
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 May 2022

Last updated on: May 16, 2022, 00:00 IST

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ जिस तरह दो विकेट झटके उससे सीएसके टीम में उनकी जगह पक्की हो सकती है। पथिराना ने रविवार को अपना पहला आईपीएल डेब्यू सीएसके के साथ किया, जहां उन्होंने 2 विकेट झटके, जिसमें गुजरात के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और कप्तान हार्दिक पांड्या का विकेट शामिल था। इसके बावजूद टीम मैच जीतने में विफल रही और रिद्धिमान साहा के नाबाद अर्धशतक की वजह से गुजरात टाइटंस ने जीत हासिल की। उन्होंने आगे कहा कि, "पथिराना ने अच्छा खेला। हम उनको खेलते हुए देखना चाहते थे।"मुख्य कोच ने यह भी कहा कि सुपर किंग्स को पता है कि वे अगले साल टीम में कैसे सुधार करेंगे और अपनी योजना को कैसे लागू करेंगे। टीम 2023 आईपीएल सीजन को छोड़ना नहीं चाहती, वे इसमें जीत हासिल करना चाहेंगे। 

उन्होंने आगे कहा कि, "हमारे पास आगे के लिए अच्छी योजनाएं हैं और हम उसपर निर्भर रहने की कोशिश करेंगे। यह सिर्फ एक खिलाड़ी के बारे में नहीं है कि वह कैसा प्रदर्शन करेगा। हमें सभी खिलाड़ियों के बारे में सोचना है। हमें अगले वर्ष के लिए टीम में सुधार करने की आवश्यकता है। इस तरह का हाल हमने दो वर्ष पहले भी टीम में देखा था, जहां टीम अपनी फॉर्म में नहीं थी, लेकिन उसके बाद हमने टीम में सुधार किया था, जहां खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया था।"फ्लेमिंग ने कहा कि आईपीएल के विस्तार ने युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर प्रदान किए हैं, जिसमें कई खिलाड़ी अपने देशों की टीमों में जगह बनाई है। दो नई टीमों ने युवाओं को अपना प्रदर्शन दिखाने की अनुमति दी है, जिसमें मुझे लगता है कि भारतीय क्रिकेट के लिए और अधिक प्रतिभा विकसित करने का एक और शानदार अवसर है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2022 , #IPL2022 , Chennai Super Kings , CSK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD