Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

वेसाक के अवसर पर दलाई लामा का संदेश

Dalai Lama, Dharamsala, Personalities, Buddhism, Tibetan Spiritual Leader
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 16 May 2022

Last updated on: May 16, 2022, 00:00 IST

तिब्बती आध्यात्मिक नेता, दलाई लामा ने वेसाक के अवसर पर सोमवार को 'करुणा और एकता' का संदेश दिया। छह साल की तपस्या के बाद गौतम बुद्ध को वेसाक के दिन बोधित्व की प्राप्ति हुई थी। दलाई लामा ने कहा, "अपने अनुभव के आधार पर बुद्ध ने कहा था कि सोने की तरह भिक्षुओं और विद्वानों की भी जांच आग में तपा कर, काट कर और रगड़ कर की जाती है। वैसे ही, मेरी शिक्षाएं भी महज मेरे सम्मान के चलते नहीं, बल्कि अच्छी तरह से जांचने परखने के बाद ही इसे स्वीकार की जानी चाहिए।"अपनी सादगी और आनंदमयी शैली के लिए जाने जाने वाले आध्यात्मिक नेता ने कहा, "यह बुद्ध के एक विशेष गुण को प्रकट करता है। मैं सभी धार्मिक परंपराओं का सम्मान करता हूं। 

वे बहुत मूल्यवान हैं क्योंकि वे सभी करुणा सिखाती हैं।"उन्होंने कहा , " केवल बुद्ध ने हमें अपनी शिक्षाओं की उस तरह जांच करने के लिए कहा है जिस तरह कोई सुनार सोने की शुद्धता परखता है। केवल बुद्ध ही हमें ऐसा करने की मांग करते हैं। उनका एक अन्य प्रमुख निर्देश यह था, ऋषि अहितकर कार्यों को पानी से नहीं धोते हैं, न ही वे अपने हाथों से जीवों के कष्ट दूर करते हैं, न ही वे अपनी अनुभूतियों को दूसरों में प्रतिरोपित करते हैं।"उन्होंने कहा, "सत्य की शिक्षा प्राणियों को मुक्ति प्रदान करती है। तो भगवान बुद्ध, जो स्वभाव से करूणामय हैं, कहते हैं कि वे केवल अपने स्वयं के आध्यात्मिक अनुभव और अनुभूति को अपने शिष्यों में प्रेम और करुणा से स्थानांतरित नहीं कर सकते हैं।

"बुद्ध की शिक्षाओं को अंतरराष्ट्रीय समुदाय तक पहुँचाने वाले दलाई लामा ने कहा कि शिष्यों को बुद्ध की शिक्षा के अनुसार तथागत के सत्य को प्रतिबिंबित करके अपना आध्यात्मिक अनुभव विकसित करना चाहिए। दलाई लामा तीन प्रतिबद्धताओं में विश्वास करते हैं। इनमें वास्तविक खुशी के स्रोत के रूप में आंतरिक मूल्यों को बढ़ावा देना, अंतर-धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देना, और तिब्बत की भाषा, संस्कृति और पर्यावरण का संरक्षण करना शामिल है। नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित दलाई लामा खुद को एक साधारण बौद्ध भिक्षु के रूप में देखते हैं। आज 'वेसाक' है। वेसाक के दिन ढाई सहस्राब्दी पहले, वर्ष 623 ईसा पूर्व में, बुद्ध का जन्म हुआ था। इसीलिए मई में पूर्णिमा का दिन, दुनिया भर के लाखों बौद्धों के लिए सबसे पवित्र दिन है। वेसाक के दिन ही बुद्ध को बोधित्व की प्राप्ति हुई थी, और 'वेसाक' के खास दिन ही बुद्ध का 80 वर्ष की आयु में निधन हुआ था।

 

Tags: Dalai Lama , Dharamsala , Personalities , Buddhism , Tibetan Spiritual Leader

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD