Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

दलाई लामा ने पूरी दुनिया को दिया सत्य और अहिंसा का संदेश : राजीव रंजन सिंह

Kiren Rijiju, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Law and Justice, Dalai Lama, Rajiv Ranjan Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 06 Jul 2025

Last updated on: Jul 08, 2025, 11:58 IST

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का 90वां जन्मदिन रविवार को हिमाचल प्रदेश की बौद्ध नगरी मैक्लोडगंज स्थित 'चुगलाखंग बौद्ध मठ' में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर देश-विदेश से हजारों बौद्ध अनुयायी, निर्वासित तिब्बती और विदेशी पर्यटक कार्यक्रम में शामिल हुए। 

जन्मदिन समारोह का आयोजन केंद्रीय तिब्बती प्रशासन की ओर से किया गया था, जिसमें खुद दलाई लामा भी मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत पारंपरिक बौद्ध रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई। इस अवसर पर केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा, "दलाई लामा ने सत्य और अहिंसा का संदेश पूरी दुनिया को दिया है। 

हम उनके जन्मदिन में भाग लेने और उनकी दीर्घायु की कामना करने भारत सरकार की ओर से यहां आए हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वह दीर्घायु हों।" अपने जन्मदिन के अवसर पर दलाई लामा ने सैकड़ों अनुयायियों को संबोधित करते हुए कहा, "मैं एक साधारण बौद्ध भिक्षु हूं। 

मैं व्यक्तिगत रूप से जन्मदिन मनाने में विश्वास नहीं रखता, लेकिन अगर इस अवसर पर दूसरों की भलाई के लिए काम किया जाए, तो वह मेरे लिए सबसे बड़ा उत्सव होता है।" उन्होंने करुणा, सौहार्द और आंतरिक शांति के महत्व पर विशेष जोर दिया और दुनिया को अहिंसा और सच्चाई के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

समारोह में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और राजीव रंजन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, अमेरिकी अभिनेता और धर्मगुरु के अनुयायी रिचर्ड गेरे, और सिक्किम के प्रतिनिधि भी विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए।

किरेन रिजिजू ने कहा, "एक अनुयायी के रूप में और लाखों लोगों की ओर से मैं कहना चाहता हूं कि हम दलाई लामा के सभी निर्णयों और परंपराओं का पूरी तरह से पालन करेंगे। जो भी दिशा-निर्देश उनकी संस्था की ओर से जारी किए जाएंगे, उनका अनुसरण भारत सरकार और हम सब करेंगे।"

धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने कहा, "यह हमारे लिए गर्व की बात है कि दलाई लामा जैसे महान धर्मगुरु हमारे बीच निवास करते हैं। उन्होंने सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा पूरे विश्व को दी है। ईश्वर उन्हें लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य दे।"

 

Tags: Kiren Rijiju , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Law and Justice , Dalai Lama , Rajiv Ranjan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD